फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   75 kg silver looted on highway in Mathura

UP: 'सीट के नीचे से निकाला...', बदमाश जानते थे 75 किलो चांदी का ठिकाना, 50 से अधिक लोगों से पूछताछ

Thu, 31 Jul 2025 12:16 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 31 Jul 2025 12:16 AM IST
सार

मथुरा में हाईवे पर बदमाशों ने 75 किलो चांदी की लूट को अंजाम दिया। पुलिस को जांच के दाैरान कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। बदमाश चांदी के बारे में पहले से जानते थे।
 

विज्ञापन
75 kg silver looted on highway in Mathura
जांच पड़ताल करते अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में मंगलवार शाम को फरह थाना क्षेत्र में आगरा-मथुरा हाईवे पर व्यापारी के बेटों से हुई 75 किलो चांदी लूटने वाले बदमाशों को सब कुछ पता था। उन्होंने सीधे व्यापारी के बेटों से सीट के नीचे रखी चांदी निकालने के लिए कहा। ऐसे में पुलिस भी यह मान रही है कि बदमाशों को पहले से सब पता था। पुलिस घटना के खुलासे के लिए आगरा से लेकर मथुरा तक लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


डैंपियर नगर निवासी सराफा व्यापारी हरिओम सोनी के बेटे गौरव सोनी और कन्हैया सोनी से मंगलवार शाम को फरह थाना क्षेत्र में साढ़े सात बजे के करीब सफेद बुलेरो और पल्सर पर आए बदमाशों ने तमंचे की नोक पर 75 किलो चांदी लूट ली थी। घटना की सूचना के बाद डीआईजी आगरा शैलेश पांडेय और एसएसपी श्लोक कुमार भी मौके पर पहुंच गए थे। इसके बाद से ही बदमाशों की तलाश में पुलिस खाक छान रही है। पुलिस हर बिंदु पर गहराई से जांच कर रही है।
विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि बदमाशों को पहले से ही पता था कि कार में चांदी है और कहां रखी गई है। इसी के चलते व्यापारी के बेटों की कनपटी पर तमंचा तानने के बाद सीधे उन्होंने सीट के नीचे से चांदी निकालने की बात कही। दरअसल, व्यापारियों के बेटे 75 किलो चांदी की सिल्लियां बोरी और थैलों में रखकर ला रहे थे। पूरी चांदी आगे वाली सीट के नीचे रखी गई थी। ऐसे में बदमाशों को यह पता होना कि चांदी सीट के नीचे है, मुखबिरी के शक को पुख्ता कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ व्यापारियों के बेटों की रेकी आगरा स्थित दुकान से ही किए जाने की भी आशंका है। पुलिस की आठ टीमें बदमाशों का पता लगाने के लिए जुटी हैं। एसएसपी श्लोक कुमार खुद इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं। अब तक पुलिस ने 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में बदमाश नजर भी आए हैं, जिससे उनकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
 

एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने लूट का खुलासा करने के लिए अब तक 50 से अधिक लोगों से पूछताछ भी की है। इसमें आगरा के सराफा कारोबारी व दुकानों पर काम करने वाले कर्मचारियों के अलावा मथुरा में सराफा कारोबारी की दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी भी शामिल हैं। दरअसल सराफा व्यापारी की आगरा और मथुरा दोनों जगह सराफा की दुकान है। 

ऐसे में दोनों ही जगह काम करने वाले कर्मचारियों को चांदी लाए जाने की जानकारी होने की बात सामने आ रही है। इसके अलावा जहां से चांदी खरीदी थी, वहां के व्यापारी और कर्मचारियों को भी इस बारे में पता था। उन्होंने बताया कि आगरा के कुछ व्यापारियों के बाहर जाने या दुकान बंद होने के चलते उनसे बात नहीं हो सकी है।

 

राखियां नहीं, पूरी 75 किलो चांदी की थीं सिल्लियां
सराफा व्यापारी हरिओम सोनी ने बताया कि उनके बेटे कार से 75 किलो चांदी की सिल्लियां हीं लेकर आ रहे थे। इसमें 50 किलो पक्की फाइन चांदी और 25 किलो कच्ची फाइन चांदी शामिल थी। उन्होंने बताया कि पक्की चांदी शुद्ध चांदी होती है। वहीं कच्ची चांदी में तांबे की मिलावट होती है। कुल 75 किलो चांदी की कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है। लुटेरे व्यापारी के दोनों बेटों के फोन भी लूट ले गए हैं।

 

बदमाश का स्कैच भी तैयार कर रही पुलिस
वारदात के दौरान तीन बदमाश व्यापारी की कार में बैठे गए थे। इसमें एक बदमाश बाइक से और दो बदमाश बुलेरो कार से उतरे थे। एक आगे की सीट पर बैठ गया और दूसरा कार चलाने लगा, जबकि तीसरा बदमाश व्यापारी के बेटों की कनपटी पर तमंचा लगाकर पीछे की सीट पर बैठ गए। आगे बैठे दोनों बदमाशों ने मंकी कैप लगाकर अपना चेहरा ढक रखा था। वहीं पीछे बैठे बदमाश का चेहरा खुला था। ऐसे में पुलिस व्यापारी के बेटों से उस बदमाश का स्कैच भी तैयारी कराने में जुटी है।

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। सीसीटीवी में बदमाश नजर भी आए हैं। पुलिस लगातार लोगों से पूछताछ भी कर रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का अनावरण कर दिया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed