फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   73 thousand rupees are spent every day on cleaning the junction, yet there is a pile of garbage

Railway: कचरे का ढेर और दुर्गंध...रेलवे स्टेशन का ऐसा हाल, सफाई पर रोजाना 73 हजार खर्च; फिर भी परेशान यात्री

Wed, 09 Apr 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 09 Apr 2025 12:19 AM IST
सार

मथुरा रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्थाओं का अंबार है। सफाई तक नहीं हो पा रही है। कचरे का ढेर लगा हुआ है। जिसके चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
73 thousand rupees are spent every day on cleaning the junction, yet there is a pile of garbage
जंक्शन के बाहर कूड़े का ढेर - फोटो : जंक्शन के बाहर कूड़े का ढेर

विस्तार

मथुरा रेलवे जंक्शन स्टेशन की सफाई पर प्रतिदिन 73 हजार रुपये खर्च होने के बाद भी यात्रियों को दुर्गंध व कूड़े के ढेर के निकट से गुजरना पड़ा रहा है। प्लेटफार्म पर गंदगी है। एक्स पर फोटो के साथ यात्रियों की शिकायत के बाद अधिकारी सक्रिय हुए ओर ठेकेदार को नियमित सफाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


 
Trending Videos

हाल यह है कि ठेका कंपनी बदलने के बाद भी सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जंक्शन के मुख्य प्रवेश द्वार पर कचरे का ढेर लगा है। मंगलवार को गंदगी और कचरे के ढेर की शिकायत यात्री अंकित खंडेलवाल ने रेलवे अधिकारियों से की। यात्री ने रेल मंत्री को एक्स पर शिकायत करते हुए कहा कि आप स्टेशन का विस्तार कर रहे हैं, लेकिन यह जंक्शन के बाहर लगा कचरे का ढेर यात्रियों को परेशान कर रहा है। वहीं यात्री धर्मेंद्र चौधरी ने कूड़े ढेर की फोटो शेयर करते हुए अपनी पीड़ा व्यक्त की है। इसके साथ सवाल किया है कि इससे श्रद्धालु गलत संदेश लेकर जाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन निदेशक एनपी सिंह ने बताया कि मार्च 2025 में सफाई का नया ठेका हुआ है, लेकिन अभी ठेकेदार ने सफाई मशीन और कर्मचारियों को नहीं लगाया है। अधिकारियों ने बताया कि ठेकेदार को बार बार चेतावनी दी जा रही है। इस बार प्रतिमाह 22 लाख रुपये में सफाई का ठेका हुआ है। उधर, वहीं सोशल मीडिया पर गंदगी का वीडियो वायरल होने के बाद आगरा डिविजन के अधिकारी हरकत में आए और आनन फानन में जंक्शन की सफाई व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश जारी किए जाने लगे।

 
विज्ञापन

प्रतिदिन करीब 73 हजार रुपये हो रहे खर्च
जंक्शन की साफ सफाई पर प्रतिदिन लगभग 73 हजार रुपये खर्च हो रहे है। बावजूद इसके सफाई का आलम ये है कि प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, रेलवे ट्रैक पर गंदगी का अंबार लगा है। इतना ही नहीं अधिकारियों के कार्यालय की सफाई भी नहीं हो पा रही है।

 

आगरा मंडल की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्वत ने बताया कि जंक्शन पर सफाई के लिए ठेका नियमानुसार एक्टिविटी बेस पर हुआ है। जिसमें सफाई कर्मचारियों की संख्या निर्धारित नहीं की जा सकती। ठेके के नियम व शर्तों के अनुसार ठेकेदार पर असंतोषजनक कार्य करने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed