फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   65 percent people got the first dose of corona in the district

जनपद में 65 प्रतिशत लोगों को लगी कोरोना की पहली डोज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
65 percent people got the first dose of corona in the district
मथुरा। देश में सौ करोड़ कोरोना टीका लगाए जाने का जश्न बृहस्पतिवार को मनाया गया। मथुरा जनपद में भी टीकाकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। बीते नौ माह में 26 सरकारी और 53 निजी स्थानों पर लगाए गए शिविरों में 65 प्रतिशत लोगों ने पहली डोज लगवा ली है। लेकिन दूसरी डोज का आंकड़ा महज 21 प्रतिशत ही पहुंचा है।
विज्ञापन

16 जनवरी को मथुरा जनपद में कोरोना का टीकाकरण का कार्य शुरू किया गया था। 18 प्लस से अधिक आयु वाले 18 लाख 33 हजार 215 लोगों को टीकाकरण के लिए चिह्नत किया गया। जनपद में 26 सरकारी अस्पतालों और 53 निजी स्थानों पर हर दिन लगाए गए कैंपों में 11 लाख 89 हजार 627 लोगों को कोरोना की पहली डोज दी गई। जबकि 3 लाख 84 हजार 927 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। कुल मिलाकर 15 लाख 74 हजार 554 लोगों का टीकाकरण कर दिया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने अभियान के तहत लोगों को कोरोना टीकाकरण के लिए जागरूक किया। यही कारण है कि हम लक्ष्य के करीब पहुंच रहे हैं। 65 प्रतिशत पहली डोज लगाई जा चुकीं हैं, जबकि 21 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मुनीष पौरुष, जिला सर्विलांस अधिकारी
दो सौ लोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन
वृंदावन। श्रीजी की बड़ी कुंज श्रीजी मंदिर में कोविड-19 टीकाकरण शिविर का आयोजन अनंत विभूषित जगतगुरु निंबार्काचार्य पीठाधीश्वर श्रीश्याम शरण देवाचार्य श्रीजी महाराज निंबार्क तीर्थ सलेमाबाद राजस्थान की सद प्रेरणा से लगाया गया। इसमें २०० लोगों ने कोविड-19 टीकाकरण करा कर शिविर का लाभ उठाया। श्रीजी मंदिर प्रबंधक श्री गोवर्धन शरण ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों से जनता जनार्दन को काफी लाभ होता है। शिविर में डॉ. कपिल सारस्वत, आदर्श कुमारी, लखन सेन , जितेंद्र सिंह आदि ने टीकाकरण में सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर धनीराम गौतम, विश्वनाथ गुप्ता, मदन मोहन शरण पुजारी, भगवतशरण तिवारी एवं बृज किशोर त्रिपाठी आदि की उपस्थिति रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed