{"_id":"698a32f92ab0cb79790d559a","slug":"64-mobile-phones-found-near-a-canal-mathura-news-c-412-1-mt21005-5033-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: नहर किनारे मिले 64 मोबाइल फोन, साइबर अपराध से जुड़ाव की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: नहर किनारे मिले 64 मोबाइल फोन, साइबर अपराध से जुड़ाव की आशंका
विज्ञापन
गोवर्धन। थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नहर किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखे गए 64 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि ये मोबाइल चोरी के हो सकते हैं या फिर इनका इस्तेमाल साइबर अपराधों में किया गया हो। पुलिस ने सभी मोबाइल कब्जे में लेकर तकनीकी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि एसआई चौधरी सतेंद्र सिंह टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि मुड़सेरस से दौलतपुर जाने वाली नहर के पटरी के पास झाड़ियों में बड़ी संख्या में मोबाइल छिपाए गए हैं। टीम मौके पर पहुंची और झाड़ियों के नीचे दबाई गई एक सफेद बोरी बरामद की। बोरी खोलने पर उसमें से 64 एंड्रॉयड मोबाइल फोन मिले। कई मोबाइल की स्क्रीन टूटी हुई थी। जबकि कुछ मोबाइल ऑन मिले।
-- -
बरामद मोबाइलों के ईएमआई नंबरों के आधार पर उनके असली मालिकों की पहचान की जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि इनका इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉलिंग या अन्य साइबर अपराधों में तो नहीं हुआ था। मामले में गहनता के साथ जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अनिल कुमार सिंह, सीओ, गोवर्धन