{"_id":"6a8c9870fdd0361a600d5615","slug":"500-drones-to-showcase-the-divine-plays-of-shri-krishna-in-the-sky-mathura-news-c-369-1-mt11009-151491-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 500 ड्रोन आसमान में दिखाएंगे श्रीकृष्ण की भव्य-दिव्य लीलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 500 ड्रोन आसमान में दिखाएंगे श्रीकृष्ण की भव्य-दिव्य लीलाएं
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इस बार आसमान में भी कन्हैया की लीलाएं देखने को मिलेंगी। पहली बार 500 ड्रोन के जरिये श्रीकृष्ण की लीलाओं का भव्य-दिव्य प्रदर्शन किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी लक्ष्मी एन ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को भव्य स्वरूप देने के प्रयास किए जा रहे हैं। जन्माष्टमी पर चार सितंबर की रात नौ से 10 बजे के बीच ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा। 500 ड्रोन एक साथ आसमान में उड़ान भरेंगे और विभिन्न आकृतियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी लीलाओं को प्रदर्शित करेंगे।
इससे पूर्व राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया स्थित श्रीसांवलिया सेठ मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर ड्रोन शो के जरिये भगवान श्रीकृष्ण की 12 लीलाओं के दृश्य आसमान में प्रदर्शित किए जा चुके हैं। वहीं गुजरात के सोमनाथ मंदिर, अयोध्या और बनारस में भी ड्रोन शो का आयोजन हो चुका है।