फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   50 Tableaux to Participate in the Procession

Mathura News: शोभायात्रा में शामिल होंगी 50 झांकियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
50 Tableaux to Participate in the Procession
भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समारोह के आमंत्रण पत्र देते हुए अध्यक्ष विशंभर दयाल।
मथुरा। आंबेडकर जयंती पर शहर में 14 अप्रैल को निकलने वाली शोभायात्रा में 50 से अधिक झांकियां शामिल होंगी। समिति के अध्यक्ष विशंभर दयाल कर्दम ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं है।
विज्ञापन

कर्दम ने बताया कि शोभायात्रा में चार बैंड और लाइटें भी शामिल होंगी। शुभारंभ मसानी स्थित संत रविदास बगीची से किया जाएगा। शोभायात्रा डीग गेट, भरतपुर गेट, होली गेट, स्वामी घाट, चौक बाजार होकर रविदास बगीची पर पहुंचकर समाप्त होगी। आंबेडकर मिशन के अध्यक्ष हीरा चक्रवर्ती ने बताया कि 14 अप्रैल को सुबह 8 बजे डीग गेट स्थित आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, रालोद नेता अशोक अग्रवाल, सपा नेता अनिल अग्रवाल और कुंवर नरेंद्र सिंह आदि शिरकत करेंगे। पूनम बंसल ने बताया कि शोभायात्रा में सावित्री बाई फूले की झांकी भी शामिल होगी।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने रविवार को कृष्णा नगर, आजाद नगर, बैंक कॉलोनी, मोती कुंज, आंबेडकर कॉलोनी, राधानगर, नया नगला, माया टीला और मनोहरपुरा में लोगों को आमंत्रण दिया। समता फाउंडेशन के अध्यक्ष लुकेश कुमार राही को भी आमंत्रित किया गया। इस दौरान तेज सिंह पंकज, यादराम पंकज, राजेंद्र प्रसाद, संजय, आकाश, दुष्यंत कुमार, दाताराम, देवेंद्र कुमार सिंह, डालचंद चौधरी, निर्मल कुमार आदि मौजूद रहे।

अधिकारियों के साथ पश्चिमी यमुना नहर के किनारों का जायजा लेती मेयर सुमन बहमनी। प्रवक्ता

अधिकारियों के साथ पश्चिमी यमुना नहर के किनारों का जायजा लेती मेयर सुमन बहमनी। प्रवक्ता- फोटो : संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed