फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   .5 degreeC in mathura

मथुरा में एक डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा पारा, सर्दी के सितम से कांपे लोग

Tue, 31 Dec 2019 12:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
.5 degreeC in mathura
ठंड से ठिठुरे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
मथुरा। ठंड अपने सभी रिकार्ड तोड़ रही है। सोमवार को न्यूनतम तापमान ढाई से गिरकर 0.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह वर्ष का सबसे न्यूनतम तापमान है। वहीं, अधिकतम तापमान मात्र 7.5 डिग्री रह गया। दिन में कुछ देर के लिए सूर्यदेव भी नजर आए। सर्द हवाओं और कोहरे ने लोगों की मुसीबत को और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


फरह में यमुना किनारे स्थित केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. रामचंद्रन के अनुसार सोमवार का न्यूनतम तापमान .5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, वहीं अधिकतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 94 प्रतिशत रही। इधर राया शोध केंद्र के निदेशक डॉ. तेजवीर सिंह तेेवतिया के अनुसार न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, वहीं अधिकतक तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


सर्दी के कारण शहर की सड़कें सुनसान नजर आयीं। हाड़ कंपा देने वाली इस ठंड से अधिकांश बाजार सुनसान हो गए। दिन भर लोग ठंड से बचने के उपायों को करते दिखे। कहीं लोग अलावों को जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। इसके चलते लोग घरों में ही कैद होकर रह गए। ठंड के चलते पार्को में ही कम ही लोग पहुंचे। कोहरे के चलते हाइवे पर वाहनों की रफ्तार भी थम सी गई। दिन भर कोहरे का असर शहर भर में दिखा गया। अवकाश के चलते बच्चे रजाई में ही दुबके रहे लेकिन ठंड का असर इस कदर था कि आम लेागों की दिनचर्या भी गड़बड़ा गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed