फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   400 baraatis and gharaatis fell ill after eating rasmalai at a wedding 10 in critical condition

UP: शादी में जिस-जिसने खाई रसमलाई...उसी की बिगड़ गई हालत, 400 बराती और घराती बीमार; 10 की हालत गंभीर

Mon, 09 Dec 2024 02:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 Dec 2024 02:19 PM IST
सार

शादी समारोह में रसमलाई खाकर बरातियों और घरातियों की हालत बिगड़ गई। 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। कुछ का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है, तो कुछ लोग घर पर ही उपचार करा रहे हैं।
 

विज्ञापन
400 baraatis and gharaatis fell ill after eating rasmalai at a wedding 10 in critical condition
उपचार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के मांट में आयोजित शादी समारोह में रसमलाई खाने से घराती और बराती सहित 400 से अधिक महिला और पुरुषों की तबीयत बिगड़ गई। कुछ का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है, तो कुछ लोग घर पर ही उपचार करा रहे हैं। इसमें से 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन




थाना मांट के गांव जाबरा निवासी केवल सिंह की दो बेटी हेमतला की शादी बाघई निवासी सुमित कुमार के साथ हुई, जबकि दूसरी बेटी प्रेमलता की शादी हसनपुर निवासी नेपाल के साथ तय थी। 6 दिसंबर को शादी राया में अर्श ग्रीन गार्डन में हुई। सभी घराती और बरातियों ने शादी में खाना खाया। इस समारोह में जिस-जिसने रसमलाई खाई उसकी हालत बिगड़ गई। बताया गया है कि शादी समारोह में आए जाबरा, हसनपुर और बाघई के 400 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई है। 
विज्ञापन


केवल सिंह ने बताया कि दावत के रसमलाई खाने से तबीयत बिगड़ी है, जिसमे 10 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। दूल्हा नेपाल सिंह के जीजा अमित चौधरी निवासी सरकोरिया थाना गौड़ा जनपद अलीगढ़ ने बताया की उनकी भी रसमलाई खाने से तबीयत बिगड़ी, जिसमें हलवाई द्वारा खाने में कुछ मिलाया गया है।  50 से अधिक लोगों का मथुरा के निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं घर-घर बीमार लोगों की चारपाई पड़ी हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इनकी बिगड़ी तबीयत 
रसमलाई खाने से जाबरा निवासी केवल सिंह, हरप्रसाद,गजेंद्र सिंह, उदयवीर सिंह, सत्येंद्र सिंह, रवेंद्र कुमार, ललिता, लक्ष्मी देवी, ललितेश, अंजू, मुन्नीदेवी, वीरमती, तुषार, संचित, हरीश, संचित, सन्नी चौधरी, शिव शंकर, कपिल, मीरा, कविता, अमित चौधरी सरकोरिया, योगेश देवी निवासी हसनपुर सहित 400 बीमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed