{"_id":"687e85477ea8c64b9506d43d","slug":"4-women-inspectors-became-incharge-mathura-news-c-369-1-mt11002-132986-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 4 महिला दरोगा बनीं प्रभारी, एसएसपी ने साैंपी महत्वपूर्ण चौकियों की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 4 महिला दरोगा बनीं प्रभारी, एसएसपी ने साैंपी महत्वपूर्ण चौकियों की जिम्मेदारी
विज्ञापन
मथुरा। जिले की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसएसपी श्लोक कुमार ने रविवार की देर रात 4 महिला उप निरीक्षकों (दरोगा) को महत्वपूर्ण चौकियों की जिम्मेदारी सौंपी है। एसएसपी ने कुल 28 उप निरीक्षकों को इधर से उधर किया है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में उप निरीक्षकों के इधर से उधर होने पर विभाग में खलबली मची हुई है।
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि कानून व्यवस्था को ठीक रखने के लिए समय-समय पर थाना एवं चौकी प्रभारियों के स्थानांतरण आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक अपराजिता को वृंदावन की देवराह बाबा घाट चौकी प्रभारी, महिला थाने में तैनात रितू यादव को ओमेक्स चौकी प्रभारी, हाईवे थाने में तैनात हेमलता को तारसी चौकी प्रभारी और बरसाना में तैनात कुंजन चौधरी को कोसीकलां की कोकिलावन चौकी प्रभारी का चार्ज सौंपा है। थाना रिफाइनरी की बाद चौकी के प्रभारी मोहन लाल को थाना महावन तथा यमुना पुल चौकी प्रभारी लोकेंद्र सिंह को बाद चौकी की कमान सौंपी गई है।