{"_id":"66183f9e0f227a26620c03d7","slug":"4-miscreants-arrested-in-encounter-mathura-news-c-29-1-agr1017-222341-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मुठभेड़ में 4 बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मुठभेड़ में 4 बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
मथुरा। कस्बा नौहझील में मंगलवार देर रात व्यापारी गल्ला लूटने की घटना को अंजाम देने वाले 4 बदमाशों को बृहस्पतिवार देर रात शेरगढ़ व नौहझील पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। गोली लगने से 2 घायल हो गए। वहीं दो को घेराबंदी कर पकड़ा गया। घायलों को सीएचसी भेजा गया, यहां से मथुरा रेफर कर दिया गया।
थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम सूचना मिली कि मंगलवार को कस्बे में व्यापारी के साथ लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश क्षेत्र में वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस को देखकर गाड़ी शेरगढ़ रोड़ स्थित यमुना पुल चौकी के बगल से निकल रहे दौलतपुर बसाऊ मार्ग पर दौड़ा दी। इसी दौरान गाड़ी खेतों में फंस गई। बदमाशों ने खुद को घिरता देखकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई
में बदमाश गजेन्द्र उर्फ गज्जू (24) निवासी पालखेड़ा थाना नौहझील व जगदीश पाठक (23) निवासी पेट्रोल पंप के सामने बाजना रोड कस्बा नौहझील पैर में गोली लगने से घायल हो गए। भरत (20) निवासी रेतिया गली नौहझील व नीरज निवासी ग्राम छातंगे थाना जेवर गौतमबुद्ध नगर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने लगे। दोनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
मौके से बोलेरो,चार तमंचे, तीन मोबाइल फोन, 11 हजार रुपये और 6 कारतूस बरामद हुए। इसी बीच एसपी देहात त्रिगुण बिसेन,सीओ गुंजन सिंह भी पहुंच गए।
बरामद बोलेरो जेवर से लूटी थी
बदमाशों के पास से जो बोलेरो बरामद हुई उसे उन्होंने नौहझील में व्यापारी के साथ लूट की घटना को अंजाम देने के बाद जेवर से लूटा था। इन्हीं बदमाशों ने कोसीकलां में एक मोबाइल फोन की से 38 महंगे मोबाइल फोन चोरी किए थे। जिनमें से पुलिस ने 3 बरामद कर लिए। वहीं नौहझील में व्यापारी दीपक गुप्ता के साथ की गई लूट में से ग्यारह हजार रुपये बरामद हुए हैं।