{"_id":"602177d18ebc3e26bd051882","slug":"4-arrested-in-mathura-mathura-news-agr479803935","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया नगला में पथराव में तीन घायल, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया नगला में पथराव में तीन घायल, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
मथुरा। कोतवाली के नया नगला में दो दिन पूर्व हुए बच्चों के विवाद के बाद रविवार की देररात दो पक्षों में पथराव हुआ, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला दो समुदायों का होने के कारण नया नगला में पीएसी तैनात कर दी गई है।
पुलिस ने बताया कि नया नगला मोहल्ला निवासी सतीशचंद का हसन अब्बासी से झगड़ा हो गया। इसमें दोनों पक्षों के बीच पथराव होने से पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई। सीओ सिटी वरुण कुमार और कोतवाली प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर दोनों पक्षों के लोग भागने लगे। इसी बीच पुलिस ने मौके पर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पथराव में सतीशचंद और दूसरे पक्ष के लोग घायल हुए।
एसआई गुरदास गौतम ने संगीन धाराओं में सतीश, संदीप, अविनाश, सागर, कपिल और दूसरे पक्ष के साहिल, हसन, रियाज, आशु, असलम, आजाद और 10 अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दो रोज पूर्व दोनों समुदाय के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसे शांत करा दिया गया। कोतवाली प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि दोनों पक्ष के सतीश, अविनाश, साहिल और हसन को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल गांव में पीएसी तैनात है।