फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   37 liquor, beer and cannabis shops were locked

37 शराब, बीयर और भांग की दुकानों में लग गए ताले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 06:06 PM IST
विज्ञापन
37 liquor, beer and cannabis shops were locked
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के १० किमी परिधि में आने वाली शराब, बीयर और भांग की ३७ दुकानों पर मंगलवार को ताले लगा गिए गए। १ जून से शहर के २२ वार्डों की इन दुकानों पर शराब की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित हो जाएगी। इस प्रकार का आदेश आबकारी विभाग को मिल गया, जिस पर विभाग ने कार्रवाई भी कर दी है।
विज्ञापन

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने मथुरा आगमन पर १० सितंबर २०२१ को तीर्थस्थल घोषित करते हुए श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास मांस और शराब की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। प्रदेश सरकार से नोटिफिकेशन जारी होने के बाद मांस की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया था, पर शराब की दुकानें बाकायदा चल रही थीं। दो दिन पहले प्रशासन को शराब की दुकानों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश मिला। इसके बाद जिला आबकारी विभाग ने इन दुकानों पर पूरी तरह से शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन

अब १ जून से यह शराब की दुकानें पूरी तरह से बंद कर दी गई हैं। जिला आबकारी अधिकारी कुमार प्रभात चंद ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान की परिधि में शराब, बीयर और भांग की ३७ दुकानों के अलावा मॉडल शॉप और बार भी शामिल हैं। यह सभी १ जून से बिल्कुल बंद कर दिए गए हैं। इन ३७ दुकानों से शराब, बीयर और भांग की बिक्री नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
शहर के तीन होटलों के बार व दो मॉडल शॉप भी बंद
शहर के स्टेट बैंक चौराहे पर होटल ब्रजवासी रॉयल, सौंख अड्डा पर आतिथ्य पैलेस और मसानी चौराहे पर सिल्वर स्टार होटल के बार में भी शराब और बीयर नहीं मिल सकेगी। मतलब यह भी श्रीकृष्ण जन्मस्थान की १० किमी की परिधि में ही आते हैं। इसके अलावा गोवर्धन चौराहा और मसानी चौराहे की मॉडल शॉप भी बंद की गईं हैं।

इस तरह हैं दुकानें
- अंग्रेजी शराब-१०,
देशी शराब-१०,
बीयर-१०
भांग की दुकानें-७
शहर के २२ वार्डों में शराब, बीयर, भांग, बार और मॉडल शॉप को बंद करने की कार्रवाई आबकारी विभाग कर रहा है। १ जून से इन दुकानों से बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी।
-अनुनय झा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed