{"_id":"623c8f2f25b94067f36dfc2e","slug":"329-social-organizations-adopted-1082-tb-patients-mathura-news-mtr514996717","type":"story","status":"publish","title_hn":"329 सामाजिक संस्थाओं ने 1082 टीबी रोगियों को लिया गोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
329 सामाजिक संस्थाओं ने 1082 टीबी रोगियों को लिया गोद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। विश्व क्षय रोग दिवस पर बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें 329 सामाजिक संस्थाओं ने 1082 टीबी रोगियों को गोद लिया। वहीं टीबी से मुक्ति की शपथ सभी को दिलाई गई।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ डॉ. नितिन गौड़ ने कहा कि सभी सक्षम व्यक्ति प्रत्येक चिन्हित क्षय रोगी को गोद लें। सभी के सहयोग से मथुरा जल्द टीबी से मुक्त हो सकेगा। सीएमओ डॉ. एके वर्मा ने कहा कि मथुरा में मरीजों का सही होने का प्रतिशत 84 प्रतिशत से अधिक है। क्षय रोगी खोज अभियान में क्षय रोगी प्रकाश में आ रहे हैं जिनका उपचार शुरू कराया जा रहा है। फरह एवं बलदेव क्षेत्र से टीबी मुक्ति की शुरूआत होगी।
डीटीओ डॉ. संजीव यादव ने कहा कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से गांवों तक पहुंचने का प्रयास है। उद्देश्य है कि कोई भी क्षय रोग उपचार से वंचित न रहे और वह दूसरों को बीमारी न दे। गांव, जिले, राज्य एवं देश को टीबी से मुक्त बनाएंगे। जिला समन्वयक आलोक तिवारी एवं शिव कुमार ने कहा कि ब्लॉक में भी कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस मौके जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. मुकुंद बंसल, एसीएमओ डॉ. देवेंद्र अग्रवाल, डॉ. मुनीष पौरुष, डॉ. भूदेव सिंह, सतीश चंद्र, नवल यादव, शिव कुमार, बांकेलाल, बिहारी लाल, हिमांशु वशिष्ठ, अखिलेश दीक्षित, लोकेंद्र सिंह, अनूप सिंह आदि थे।
विज्ञापन
लक्षण एवं सही उपचार की जानकारी आवश्यक
डॉ. पारुल मित्तल ने बताया कि टीबी के लक्षणों और उपचार की सही-सही जानकारी जनमानस को होना बहुत जरूरी है। दो सप्ताह या अधिक समय से खांसी एवं बुखार आना, वजन में कमी होना, भूख कम लगना, बलगम से खून आना, सीने में दर्द एवं छाती के एक्स-रे में असामान्यता क्षय रोग के प्रमुख लक्षण हैं। क्षय रोग पूरी तरह से साध्य रोग है, जिसका पूरा कोर्स करने से रोगी पूरी तरह से स्वस्थ हो जाता है।
टीबी और कोरोना दोनों से बचाएगा मास्क
क्षय रोग विभाग के जिला समन्वयक आलोक तिवारी के अनुसार खांसने और छींकने से संपर्क में आने से कोरोना व टीबी के फैलने का खतरा है, इसलिए हम अगर मास्क लगाते हैं तो वह कोरोना से हमारी रक्षा करने के साथ ही टीबी से भी बचाएगा।