फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   31 booths of the district will become the center of attraction

Mathura News: जिले के 31 बूथ बनेंगे आकर्षण का केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
31 booths of the district will become the center of attraction
मथुरा। लोकसभा चुनाव को लेकर कई स्तरों पर तैयारियां जोरों पर हैं। प्रत्येक विकास खंड में एक-एक आदर्श और एक-एक सखी बूथ बनाया गया है। आदर्श बूथ व्यवस्थाओं के लिहाज से आदर्श होंगे। इनको गुब्बारों से सजाया जाएगा, कारपेट की व्यवस्था होगी। पेयजल, कुर्सी आदि की व्यवस्था होगी। जबकि सखी बूथों की कमान पूरी तरह से महिला कर्मचारियों के हाथ में होगी।
विज्ञापन


ज्यादा से ज्यादा मतदान हो इसके लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। इसी क्रम में मतदाताओं को लुभाने के लिए आदर्श और सखी बूथ बनाए गए हैं। युवा वोटर को प्रेरित करने के लिए युवा बूथ बनाए गए हैं। दिव्यांग मतदाताओं को सुविधा देने के लिए दिव्यांग बूथ भी बनाए गए हैं। प्रशासन ने आदर्श, सखी, दिव्यांग, युवा बूथ चिन्हित कर लिए हैं।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना के निर्देश पर अधिकारियों ने इन मतदेय स्थलों का चयन कर इसकी सूचना जिला पंचायतराज अधिकारी को भेज दी है। जिला पंचायतराज अधिकारी किरन चौधरी ने बताया कि आदर्श, सखी, दिव्यांग और युवा बूथों का चयन कर लिया गया है। इसकी सूची जिला निर्वाचन अधिकारी को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह बनेंगे आदर्श, सखी, दिव्यांग और युवा बूथ

नंदगांव में प्राथमिक विद्यालय हाथिया द्वितीय कक्ष नंबर एक युवा बूथ, छाता में उप्रावि पिल्होरा कक्ष संख्या एक से आठ दिव्यांग बूथ, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अलीपुर आदर्श बूथ, नौहझील में प्राथमिक विद्यालय पालेखड़ा कक्ष नंबर दो सखी बूथ, प्राथमिक विद्यालय बिरजूगढ़ी आदर्श बूथ, बलदेव में मादौर सखी बूथ, अरतौनी आदर्श बूथ, गोवर्धन में देससेरस-एक सखी बूथ, देवसेरस दो आदर्श बूथ बनाया जाएगा।

मांट में बेगमपुर सखी बूथ, मल्क कलां सखी बूथ, प्राथमिक विद्यालय पानी गांव प्रथम कक्ष संख्या एक आदर्श बूथ, उच्चतर प्राथमिक विद्यालय मांट राजा कक्ष संख्या एक सखी बूथ होगा। मांट में उप्रावि विसावली कक्ष दो को युवा बूथ बनाया गया है। नौहझील के उच्च प्राथमिक विद्यालय को दिव्यांग बूथ बनाया गया है। सौंख में महात्मा गांधी इंका को दिव्यांग बूथ बनाया गया है। चौमुहां उच्चतर प्राथमिक विद्यालय पिल्होरा सखी बूथ, प्राथमिक विद्यालय ततारपुर आदर्श बूथ होंगे। छाता में उच्चतर प्राथमिक विद्यालय छाता देहात कक्ष संख्या एक सखी बूथ, रनवारी आदर्श बूथ होगा।

फरह में ओल सखी बूथ और झुड़ावई आदर्श बूथ होगा। राया में उच्च प्राथमिक विद्यालय बाढ़ौन सखी बूथ, उच्च प्राथमिक विद्यालय विसावली आदर्श बूथ होगा। मथुरा में सकराया सखी बूथ और खामिनी आदर्श बूथ होगा। वीडीपी राजकीय इंटर काॅलेज के कक्ष संख्या एक को आदर्श बूथ बनाया गया है। इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र में बीएसए डिग्री काॅलेज कक्ष संख्या दो को सखी बूथ और सकराया को दिव्यांग बूथ बनाया गया है।


प्रेमदेवी गर्ल्स इंटर कॉलेज मथुरा के कक्ष संख्या चार को युवा बूथ बनाया गया है। प्रावि न्यू बलदेव कक्ष संख्या चार को युवा बूथ, प्रावि नंदचौक गोकुल कक्ष संख्या एक को दिव्यांग बूथ, हरिनामदास इंटर कॉलेज महावन के कक्ष एक को सखी बूथ और बल्देव के अमीरपुर को आदर्श बूथ बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed