{"_id":"663133dbb89bba14390c04d7","slug":"30-unauthorized-vendors-caught-at-the-junction-mathura-news-c-29-1-agr1017-230055-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जंक्शन पर 30 अनधिकृत वेंडर्स पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जंक्शन पर 30 अनधिकृत वेंडर्स पकड़े
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा जंक्शन पर आरपीएफ की टीम ने अनधिकृत हॉकर व वेंडरों के खिलाफ वाणिज्य विभाग और रेल सुरक्षा बलकी टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान जंक्शन रेलवे स्टेशन से कुल 30 अनधिकृत वेंडर्स को पकड़ा गया। सभी को रेल सुरक्षा बल को सुपुर्द कर दिया गया।
दरअसल, लोगों की सेहत का ध्यान रखते हुए खानपान इकाइयों का गहन निरीक्षण करने के निर्देश रेलवे के अफसरों ने दिए हैं। जिससे यात्रियों के साथ ओवर चार्जिंग आदि घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। वाणिज्य स्टाफ द्वारा स्टेशन पर खाने की गुणवत्ता की जांच, बिल नहीं तो भुगतान नहीं, कैशलेस खाना आदि के बारे में भी यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है ।
आगरा मंडल की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया की रेलयात्रियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर रेलवे प्रशासन ने रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडरों के खिलाफ विशेष अभियान चला रहा है। जिससे की खराब गुणवत्ता की खाद्य सामग्री,ओवर चार्जिंग पर रोक लगाई जा सके। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अधिकृत वेंडर एवं हॉकर्स से ही खाने-पीने की वस्तुएं खरीदें।