फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   21 nominated for six posts of Bar Association on the first day

बार एसोसिएशन के छह पदों पर पहले दिन 21 ने किया नामांकन

Wed, 18 Aug 2021 06:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
21 nominated for six posts of Bar Association on the first day
मथुरा। बार एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया की शुरूआत बुधवार सुबह से हो गई। पहले दिन बार एसोसिएशन के छह पदों के लिए कुल 21 अधिवक्ताओं ने नामांकन फार्म भरे। समर्थकों के साथ मिलकर बार के कार्यालय पहुंचकर अपने फार्म जमा किए गए। अध्यक्ष और सचिव पद पर पहले दिन पांच-पांच अधिवक्ता सामने आए।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन मथुरा का मतदान 3 सितंबर को होना है। नामांकन की प्रक्रिया बुधवार सुबह 11 बजे से ही प्रारंभ हो गई। अध्यक्ष पद पर प्रदीप राजपूत, रामवीर सिंह, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, मदन गोपाल सिंह के अलावा पूर्व उपाध्यक्ष कन्हैयालाल शर्मा ने नामांकन किया। जबकि सचिव पद पर अरविंद कुमार सिंह, गोपाल गौतम आई, गोविंद शरण उपाध्याय, मुकेश चंद्र शर्मा, सतेंद्र कुमार परिहार सामने आए।
विज्ञापन

जबकि उपाध्यक्ष पद पर सर्वेश कुमार शर्मा, विनोद कुमार चौधरी, सुरेंद्र कुमार चतुर्वेदी, संयुक्त सचिव पद पर प्रवेश सिंह तरकर, सुनील शर्मा, सुशील सागर, हरिओम शर्मा ने नामांकन किया। कोषाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार चतुर्वेदी, सुरेश कुमार पांडे और ऑडिटर पद के लिए निमेश कुमार गर्ग, योगेश कुमार तिवारी ने नामांकन किया। इस प्रकार से पहले दिन कुल 21 अधिवक्ताओं ने नामांकन किया। बृहस्पतिवार को नामांकन नहीं होगा। अब 20 अगस्त को नामांकन होगा। बार अध्यक्ष व चुनाव अधिकारी सुशील शर्मा ने बताया कि अब 20 अगस्त को नामांकन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed