{"_id":"67c5ea05974367501702f7af","slug":"206-male-and-female-prisoners-kept-roza-in-the-jail-mathura-news-c-369-1-mt11002-126040-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जेल में 206 महिला-पुरुष बंदियों ने रखा रोजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जेल में 206 महिला-पुरुष बंदियों ने रखा रोजा
विज्ञापन
जिला कारागार में रोजा इफ्तार करते रोजेदार
मथुरा। जिला कारागार में 206 महिला-पुरुषों ने रोजा रखा है। जेल प्रशासन ने रोजेदारों के लिए भोजन और नमाज के लिए अलग से व्यवस्था की है। ईद पर जेल प्रशासन सभी रोजेदारों के लिए नमाज के लिए विशेष व्यवस्था करेगा।
जेल अधीक्षक अशुंमन गर्ग ने बताया कि जेल में 6 महिला तथा 200 पुरुषों ने रोजा रखा है। उन्हें जेल मैनुअल के हिसाब से भोजन के रूप में केला, दूध, चीनी, बिस्कुट, चाय, खजूर दिया जा रहा है। रोजेदारों के लिए सुबह और शाम अलग व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि ईद पर नमाज के लिए जेल में बंद मुस्लिम समाज के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी, ताकि वह ईद के त्योहार को अच्छी तरह से मनाएं। उन्होंने बताया कि जेल में बंदी फल और सब्जियों से प्राकृतिक रंग और गुलाल बना रहे हैं। इन्हीं रंगों से वह होली खेलेंगे, साथ ही रंग और गुलाल की बिक्री के लिए शहर के बाजार और जेल परिसर में काउंटर लगाया जाएगा।