{"_id":"666f5f6840cb441e940b86f4","slug":"2-cattle-smugglers-injured-after-being-shot-in-encounter-with-police-2-cattle-recovered-mathura-news-c-160-1-sagr1034-102675-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने से 2 गोतस्कर घायल, 2 गोवंश बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने से 2 गोतस्कर घायल, 2 गोवंश बरामद
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। गोवंश को ले जाते गोतस्करों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। दो गोतस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों के कब्जे से बरामद गोवंश को आजनौंख गोशाला भेज दिया।
एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन ने बताया कि शनिवार रात प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि 2 गोतस्कर 2 गोवंश को बांधकर बठैनकलां गांव की तरफ से खेतों के रास्ते होते हुए बिछोर हरियाणा की तरफ जा रहे हैं। पुलिस टीम ने नई कोसी कामर रोड पर 2 गोतस्कर जोकि गोवंश को रस्सों से बांधकर पिटते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने गोवंश को देख तस्करों से रुकने को कहा। पुलिस को देख गोतस्करों ने जान से मारने की नीयत से सीधे फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें गोली लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में एहजाद उर्फ ऐजाद पुत्र अतरे निवासी रोहिंदा, थाना अरनिया, बुलंदशहर, रहीश पुत्र नवाब निवासी मढ्ढिया थाना जेवर जिला गौतमबुद्ध नगर हैं। आरोपियों के कब्जे से बरामद गोवंश को आजनौंख गोशाला भेजा गया है। आरोपियों का तमंचा-कारतूस बरामद कर चालान कर दिया। दोनों आरोपियों पर अलीगढ़ और कोसी थाने में कई मामले दर्ज हैं। टीम में उप निरीक्षक रोहित सिंह, मनमोहन शर्मा, अंकित मलिक, राहुल सिंह, बाल किशोर आदि थे।