फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   16 Devotees Returning from Haridwar Ganga Bath Injured as Tractor-Trolley Hits Pickup

Mathura: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई मैक्स गाड़ी, 16 लोग घायल...हरिद्वार से गंगास्नान कर लौट रहे थे सभी

Thu, 06 Nov 2025 11:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Nov 2025 11:32 AM IST
सार

हरिद्वार से गंगास्नान कर लौट रही श्रद्धालुओं की गाड़ी ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में 16 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
16 Devotees Returning from Haridwar Ganga Bath Injured as Tractor-Trolley Hits Pickup
मथुरा हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरिद्वार से गंगास्नान कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी मैक्स पिकअप बृहस्पतिवार सुबह हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 11 बालिकाओं, तीन युवतियों और दो युवकों सहित 16 घायल हो गए।
विज्ञापन


नौहझील-गौमत रोड स्थित बृजधाम फार्म हाउस के समीप सुबह लगभग छह बजे ईंटों से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ओवरटेक करने के प्रयास में पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। गाड़ी में तीन दर्जन से अधिक श्रद्धालु सवार थे। टक्कर लगते ही चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन


ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।थाना प्रभारी सोनू सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय कुमार, उपनिरीक्षक अंकित कुमार ने पुलिस फोर्स व लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी नौहझील भिजवाया। पुलिस ने बताया कि 18-20 बालिकाओं ने कार्तिक मास का नियम किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को हरिद्वार स्थित गंगा स्नान कर बुधवार रात लगभग साढ़े 8 बजे सभी अपने गांव के लिए रवाना हुए थे। तड़के जब वे नौहझील क्षेत्र से गुजर रहे थे तभी हादसा हो गया। सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


यह हुए घायल
जहां चिकित्सकों ने नगला भूपसिंह निवासी डॉली (17), पूजा (18), नीरज (32), दुर्गेश (17), काजल (15), रामकिशन (38), कोमल (12), निशा (14) और थाना मांट के गांव बिजौली निवासी गरिमा (15), विक्रम (23) व रचना (15) को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी। वहीं गंभीर रूप से घायल थाना मांट के गांव नगला भूपसिंह निवासी चार बालिकाओं दीक्षा (15), प्रभा (12), लक्ष्मी (15), खुशबू (12) और युवती राधा (20) को प्राथमिक उपचार के बाद मथुरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed