फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   15 lecturer suspended in pmv polytechnic

लेक्चरर की नियुक्ति निरस्त, छात्रों ने लगाया जाम

Tue, 08 Nov 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला वृंदावन
अमर उजाला वृंदावन Updated Tue, 08 Nov 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
15 lecturer suspended in pmv polytechnic
छात्रों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
पीएमवी पालीटेक्निक में 15 गेस्ट लेक्चरर की नियुक्ति निरस्त किए जाने पर छात्रों में रोष फैल गया। उन्होंने मथुरा-वृंदावन मार्ग पर जाम लगा दिया। आधा घंटा तक जाम लगा रहा। छात्रों का कहना था कि 20 दिसंबर से पालीटेक्निक की परीक्षाएं प्रारंभ होने जा रही हैं। 27 अक्तूबर को 5 फैकल्टी के 15 गेस्ट लेक्चरर की नियुक्ति को कालेज प्रबंधन ने निरस्त कर दिया। ऐसे में उनकी परीक्षा की तैयारी पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन


बताया गया कि सोमवार की सुबह छात्र कालेज पहुंचे तो कक्षाओं में फैकल्टी के लेक्चरर उन्हें पढ़ाने के लिए नहीं आए। उन्होंने कालेज के चीफ प्राक्टर आरएस उपाध्याय से इस बारे में पूछा। छात्रों का कहना है कि चीफ प्राक्टर उन्हें ही धमकाने लगे। इसके बाद छात्र एकत्रित होकर कालेज के गेट पर पहुंच गए। यहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुधांशू खंडेलवाल, ब्रज प्रदेश प्रवक्ता शशांक शर्मा, गोविंद बघेल, मयंक अग्रवाल के साथ मथुरा-वृंदावन रोड पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। इससे रोड पर जाम लग गया। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची वृंदावन और मथुरा के गोविंद नगर की पुलिस ने जाम खुलवाया। पुलिस की मौजूदगी में कालेज प्राचार्य और छात्र नेताओं के बीच गेस्ट लेक्चरर की नियुक्ति के संबंध में वार्ता हुई। छात्रों की सिटी मजिस्ट्रेट से भी बात कराई गई। उनके आश्वासन पर छात्र शांत हुए। छात्र पीयूष, राहुल, गौरव, अंकित, कृष्णा ठाकुर, सचिन पाठक आदि का कहना था कि कालेज में 1800 छात्र पढ़ते हैं। परीक्षाओं से ऐन पहले गेस्ट लेक्चरर की नियुक्ति को निरस्त करने से उनकी तैयारी पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालेज के प्राचार्य एके पांडेय का कहना है कि कालेज के कंट्रोलर डीएम और प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर ही 15 गेस्ट लेक्चरर की नियुक्ति को निरस्त किया गया है। जल्द ही नए गेस्ट लेक्चरर की नियुक्ति कर दी जाएगी, तब तक वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। 

प्राचार्य की भूमिका की होगी जांच
सिटी मजिस्ट्रेट रामअरज यादव ने बताया कि जिलाधिकारी ने 7 अक्तूबर को गेस्ट लेक्चरर की नियुक्ति निरस्त कर जल्द नई नियुक्ति के लिए कालेज प्रबंधन को पत्र दे दिया था। प्रबंधन ने 27 अक्तूबर तक नई नियुक्ति नहीं की। इसमें प्राचार्य की भूमिका संदेह के घेरे में है। छात्रों को भड़काने और जाम लगवाने में भी प्राचार्य की भूमिका दिखाई दे रही है। इस संबंध में जांच कराई जाएगी। दोषी पर मुकदमा दर्ज होगा। प्राचार्य को दो दिन में नई नियुक्ति के लिए फाइल जिलाधिकारी को भेजने के लिए कहा गया है। 


1,800 छात्रों के लिए 15 गेस्ट लेक्चरर
पीएमवी पालीटेकिभनक में 5 फैकल्टी सिविल, केमिकल, इलेक्ट्रीकल, मेकेनिकल आटो और मेकेनिकल प्रोडक्शन में 1,800 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। इनके लिए 25 लेक्चरर की आवश्यकता है लेकिन प्रबंधन ने केवल 15 गेस्ट लेक्चरर की नियुक्ति की। गेस्ट लेक्चरर भी सेमेस्टर परीक्षाओं के हिसाब से 6-6 माह के लिए नियुक्त किए गए जबकि इन्हें 10-10 माह के लिए नियुक्त किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed