{"_id":"642876fd1fd205295a069226","slug":"13-thousand-voters-increased-in-civic-elections-mathura-news-c-29-1-mtr1009-52682-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: निकाय चुनावों में 13 हजार मतदाता बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: निकाय चुनावों में 13 हजार मतदाता बढ़े
Sat, 01 Apr 2023 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Sat, 01 Apr 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
मथुरा। निकाय चुनाव के मद्देनजर शनिवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया। आगामी चुनावों में इस बार 13365 नए मतदाता वोट करेंगे। मतदाता सूची तहसील और निकाय मुख्यालयों पर चस्पा कर दी गई है। चुनाव के मद्देनजर जनपद में स्थानीय निकायों के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने का काम पिछले कई दिनों से किया जा रहा था। मतदाता सूची के मुताबिक मथुरा-वृंदावन नगर निगम में 9609 मतदाताओं के नाम और जुड़ गए हैं। फरह नगर पंचायत में 150 नाम जुड़े हैं, जबकि गोवर्धन नगर पंचायत में 938, सौंख नगर पंचायत में 145, राधाकुंड नगर पंचायत में 192, बरसाना नगर पंचायत में 402, कोसीकलां नगर पालिका में 761, छाता नगर पंचायत में 52, चौमुहां नगर पंचायत में 146, नंदगांव नगर पंचायत में 143, बाजना नगर पंचायत में 26, राया नगर पंचायत में 591, महावन नगर पंचायत में 87 और बलदेव नगर पंचायत में 411 मतदाताओं की संख्या बढ़ गई है। नवंबर में तैयार की गई मतदाता सूची के मुताबिक जनपद में मतदाताओं की संख्या 942649 थी। इसमें मथुरा-वृंदावन नगर निगम के मतदाता 712348 थे। कोसीकलां नगर पालिका में 49216 मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए गए थे। जबकि 13 नगर पंचायतों में कुल मतदाताओं की संख्या 181085 थी।
विज्ञापन