{"_id":"617d9ea2ef5f8a4de94e89c9","slug":"12-thousand-and-two-mobiles-looted-from-the-canter-driver-operator-mathura-news-mtr5078824128","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर चालक-परिचालक से 12 हजार और दो मोबाइल लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर चालक-परिचालक से 12 हजार और दो मोबाइल लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। हाईवे पर थाना रिफाइनरी क्षेत्र में खराब हुए ऑटो से भरे कंटेनर के चालक-परिचालक को बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट लिया। बदमाश चालक-परिचालक से हजारों की नकदी और मोबाइल लूट ले गए। सूचना देने के बाद पुलिस पहुंची, लेकिन पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद थक-हारकर वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
बंगलूरू से दिल्ली के लिए चला एक कंटेनर हाईवे पर थाना रिफाइनरी के कृष्णा टाउन के सामने शनिवार की सुबह करीब 4 बजे खराब हो गया। इस कंटेनर पर चालक यासीन पुत्र असरू निवासी हसन गांव थाना पुन्हाना नूंह मेवात एवं परिचालक दिलशाद निवासी गांव नहरवाड़ी थाना पुन्हाना नूंह मेवात थे। कंटेनर खराब होने के बाद चालक-परिचालक उसे सही करने का प्रयास कर रहे थे। इसी वक्त बाइक सवार दो बदमाश वहां आए और उन्होंने चालक-परिचालक को तमंचा दिखा कर 12 हजार रुपए नकद और एक मोबाइल लूट लिया।
चालक ने डायल112 पर पुलिस को अपने साथ हुई घटना की सूचना दी। मौके पर दो पुलिसकर्मी पहुंचे और 10 मिनट बाद फिर से आने की कहकर चले गए। लेकिन इसके बाद काफी देर तक वह नहीं लौटे। चालक यासीन ने बताया कि मेरे साथ बाइक सवार दो युवक आगरा की तरफ से आए थे। उन्होंने अपने चेहरे शॉल से ढक रखे थे। वह मुझसे और दिलशाद से 12 हजार रुपये नकद और मोबाइल लूट ले गए।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर तो आई लेकिन उन्होंने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। कानूनी कार्रवाई न होने से हम लोग अब अपना वाहन सही कराने के बाद दिल्ली चले गए । प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने बताया कि कंटेनर चालक ने इमरजेंसी नंबर पर सूचना दी थी लेकिन जब पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो चालक ने बताया कि लूट नहीं हुई है। हमारे सो जाने के बाद कोई हमारा मोबाइल चुरा ले गया है। चोरी की तहरीर भी नहीं दी है।