{"_id":"56e6f9654f1c1b8e0f8b4568","slug":"sparrow-sworn-protection","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरैया संरक्षण की ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरैया संरक्षण की ली शपथ
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
गौरैया संरक्षण की जानकारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/औंछा/ बेवर। मंगलवार को बेसिक और माध्यमिक स्कूलों में गौरैया संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इसमें शिक्षक एवं बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी शामिल हुए और गौरैया संरक्षण की शपथ ली।
शहर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी में डाक्टर राममोहन ने बच्चों को गौरैया संरक्षण की शपथ दिलाई। साथ ही बच्चों को गौरैया के बारे में विस्तार से बताया। वही आदर्श राष्ट्रीय आवासीय विद्यालय में प्रबंधक अशोक यादव और डाक्टर किरन सौजिया एकेडमी प्रधानाचार्या डाक्टर किरन सौजिया ने शपथ दिलाई। वहीं सेंटमेरी स्कूल में प्रधानाचार्य के नेतृत्व में विपिन मिश्रा ने शपथ दिलाई। इसके अलावा गंगा सहाय बालिका इंटर कालेज, जीजीआईसी, सरदार मोहन सिंह, एसजेडी पब्लिक स्कूल, जीआईसी, चित्रगुप्त, प्राथमिक विद्यालय अवधनगर, प्राथमिक विद्यालय देवी रोड सहित जिले के सभी विद्यालयों में गौरैया संरक्षण की शपथ दिलाई गई। वहीं एसएल शिक्षण संस्थान में प्रभागीय निदेशक सिद्धार्थ अंबेडकर ने शपथ दिलाई। इस मौके पर बालवन टीम के सदस्य विष्णुकांत सिंह, कामिनी साहू, गीता आदि उपस्थित थे। वहीं औंछा में आरबीएस इंटर कालेज कुसुमनगर में प्रबंधक प्रदेश यादव ने शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानाचार्य बंटी यादव, शिक्षिका मलिका आलिया, पूजा, प्रतिमा, कौशलेंद्र आदि मौजूद थे। वहीं जूनियर हाईस्कूल में भी शपथ दिलाई। बेवर में केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय पर गौरैया एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए बच्चों को शपथ दिलाई गई। विश्व गौरैया दिवस पर ग्रीन यूपी क्लीन यूपी बनाने की लिए शपथ ली गई कि हम अपने आसपास जहां हम रहते हैं वहां स्वच्छता रखेंगे, पेड़ पौधों की रक्षा करेंगे, गौरेया एंव अन्य पक्षियों की रक्षा करेंगे, पॉलिथीन कैरी बैग का प्रयोग नहीं करेंगे। इस मौके पर एबीआरसी कायम सिंह, अनुपम चतुर्वेदी, अनिल चतुर्वेदी, कीर्ति त्रिपाठी, अनुपम दुबे आदि मौजूद थे।