{"_id":"56e060ed4f1c1b0e558b4568","slug":"sparrow-protection-given-to-children-info","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को दी गौरैया संरक्षण की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को दी गौरैया संरक्षण की जानकारी
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
गौरैया संरक्षण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सामाजिक वन प्रभाग के तत्वावधान में गौरैया संरक्षण जन जागरूकता अभियान के तहत बालवन टीम ने कस्बा भोगांव के दो स्कूलों के बच्चों को जागरूक किया। साथ ही घोंसले वितरित किए।
बालवन कार्यक्रम की परियोजना समन्वयक डीडी रिखारी ने वीएन एजूकेशनल एकेडमी एवं ऊषा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में घाेंसले वितरित किए। साथ ही बच्चों को गौरैया बचाने की जानकारी दी। घाेंसलों को लगाने के तरीके भी बताए। उप्र डाक्टर एसोसिएशन संघ के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर मनोज दीक्षित और डाक्टर विष्णुमित्र ने बताया कि गौरैया संरक्षण अभियान के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने एक पुरस्कार योजना भी जोड़ रखी है। वन विभाग द्वारा वितरित किए गए घोंसलों में यदि 10 मार्च तक गौरैया आ जाती है तो विभाग की वेबसाइट पर फोटो खींचकर भेज सकते हैं।
इस मौके पर बृजेश कुमार यादव, रामनरायण, प्रबंधक मोहित सक्सेना, पुनीत चौहान, सह समन्वयक विष्णुकांत सिंह, कामिनी साहू आदि मौजूद थे।