फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   kanhaiya ko aisa bayaan nahin dena chaahie: akhilesh

कन्हैया को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए: अखिलेश

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
kanhaiya ko aisa bayaan nahin dena chaahie: akhilesh
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि कन्हैया को कश्मीर में तैनात सेना के बारे में ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था। सेना या पुलिस के बारे में कुछ भी कहने से पहले उसका आधार होना चाहिए। वहीं, मीडिया को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। उन्हें ऐसे बयान प्रकाशित या प्रसारित नहीं करने चाहिए, जिन्हें सुनकर संबंधित व्यक्ति के बारे में दुर्भावना पैदा होती हो। मुख्यमंत्री यहां गुरुवार दोपहर एक बजे सदर विधायक राजू यादव की बहन के शादी समारोह में शामिल होने आए थे। इस दौरान वह मीडिया से भी रूबरू हुए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने मीडिया से संक्षिप्त वार्ता में कहा कि जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया को देश की सेना और उसके जवानों के बारे में कुछ कहने से पहले उसका आधार तलाश लेना चाहिए था। सेना के जवान और पुलिसकर्मी हमारी सुरक्षा के लिए होते हैं। उनके बारे में इस प्रकार के बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मीडिया को भी उसकी जिम्मेदारी का अहसास दिलाया। इस दौरान उन्होंने मुरादाबाद के बिलारी से विधायक हाजी इरफान की मौत पर दु:ख व्यक्त किया। वरवधू को आशीर्वाद देने के बाद मुख्यमंत्री लगभग आधा घंटे तक कार्यक्रम स्थल पर रुके। उसके बाद वापस सैफई चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed