{"_id":"d32b0a4e-c51d-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"mail-express-trains-will-also-run-from-cng","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें भी सीएनजी से दौड़ेंगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें भी सीएनजी से दौड़ेंगी
लखनऊ/अंशू दीक्षित
Updated Sat, 25 May 2013 03:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएमयू के बाद आरडीएसओ ने अब डीजल इंजन से चलने वाली मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों को भी कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) से चलाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
विज्ञापन
इसके तहत लखनऊ स्थित अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) ने बुधवार को ही एक डीजल इंजन को सीएनजी इंजन में बदलने का ठेका एक निजी फर्म को दिया है।
यह फर्म आरडीएसओ की तकनीक का इस्तेमाल कर डीजल इंजन को सीएनजी में बदलेगी।
सीएनजी इंजन को इतना शक्तिशाली बनाया जाएगा जिससे यह 24 से 26 कोच खींच सके। इसके साथ ही इसका भी ध्यान रखा जाएगा कि इसका पिक अप डीजल इंजन से बेहतर हो।
सीएनजी इंजन को पहले किसी खाली ट्रेन में लगाकर चलाया जाएगा। इस दौरान आरडीएसओ व संबंधित फर्म की टीम भी इसमें सफर करेगी और रास्ते में आने वाली खामियों को समझने के बाद उन्हें दूर करेगी।
विज्ञापन
प्रयोग सफल होने पर आरडीएसओ इसे अन्य ट्रेनों में लगाने के लिए रेल मंत्रालय से सिफारिश करेगा।
आरडीएसओ अधिकारी कहते हैं कि आठ से दस कोच वाली डीएमयू में दो से तीन पावर कार (इंजन) होते हैं जो पूरी गाड़ी को खींचते हैं लेकिन मेल व एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन इससे बिल्कुल अलग होता है।
विज्ञापन
डीएमयू में तीस फीसदी डीजल व सत्तर फीसदी सीएनजी से इंजन संचालित होगा, जबकि नई तकनीक से मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में लगने वाले इंजन पूरी तरह से सीएनजी से चलेंगे। इससे रेलवे को हर साल करोड़ों रुपये की बचत होगी।
सभी ट्रेनों को सीएनजी से चलाने में लगेगा समय रेलवे अधिकारी कहते हैं कि सीएनजी से ट्रेनों को चलाने के लिए आरडीएसओ प्रयास कर रहा है।
हालांकि इस प्रयोग को पूरी तरह अमली जामा पहनाने में रेलवे को दस साल से भी अधिक लग जाएंगे क्योंकि इसके लिए डीजल डिपो के स्थान पर सीएनजी के मदर पंप बनाने होंगे।
आरडीएसओ ने एक डीजल इंजन को सीएनजी इंजन में बदलने का ठेका निजी फर्म को दिया है। भविष्य में मेल व एक्सप्रेस ट्रेनें भी सीएनजी से दौड़ेंगी। इसके लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
- एके माथुर, कार्यकारी निदेशक, आरडीएसओ, लखनऊ