{"_id":"632372c6c46d0c720a1e22a6","slug":"youth-injured-in-saving-child-from-monkeys-mahoba-news-knp7183154156","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: बंदरों से बच्चे को बचाने में युवक घायल, अब तक तीन लोग हो चुके हैं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: बंदरों से बच्चे को बचाने में युवक घायल, अब तक तीन लोग हो चुके हैं घायल
Fri, 16 Sep 2022 03:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 03:42 PM IST
सार
पनवाड़ी कस्बे में बंदरों के हमले से बच्चे को बचाते हुए युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस क्षेत्र में अब तक तीन लोगों को बंदर काट चुके हैं। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
कस्बे के पाठकपुरा में मकान के ऊपर टहलता बंदर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महोबा के पनवाड़ी कस्बे में एक पखवाड़े से बंदरों का आतंक है। बंदरों का झुंड लोगों पर हमला कर रहा है। गुरुवार को दरवाजे पर खेल रहे मासूम बच्चे को बचाने के प्रयास में बंदर के हमले से युवक जख्मी हो गया। जिसे सीएचसी पहुंचाया गया। चार दिन पहले भी बंदरों के हमले से तीन लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
सूचना के बाद भी वन विभाग की टीम के न पहुंचने से लोगों में आक्रोश है। कस्बे में 15 दिन से कटखने बंदरों का झुंड घूम रहा है। जिससे लोग छोटे-छोटे बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। मोहल्ला पाठकपुरा में गुरुवार को एक बंदर मकान की छत से अंदर घुस गया।
विज्ञापन
बंदर को आता देख पास में खड़ा सत्यम यादव उसे बचाने को दौड़ा। जैसे ही युवक ने बच्चे को उठाया तो बंदर ने उस पर हमलाकर घायल कर दिया। बाद में लोगों ने लाठी-डंडे लेकर बंदर को भगाया। चार दिन पहले पनवाड़ी निवासी साधना, संजू और दिनेश बंदरों के हमले से घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
लोगों का कहना है बंदर घरों में घुसकर नुकसान भी कर रहे हैं। क्षेत्र में अब तक तीन लोगों को बंदर काट चुके हैं। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। उधर वन रेंज अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि स्टाफ की कमी है। जल्द ही बंदरों को पकड़ने के प्रयास किए जाएंगे।