फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   taking oath for conservation gauraiya

गौरैया बचाने को दिलाई शपथ

Mon, 14 Mar 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / महोबा
अमर उजाला ब्यूरो / महोबा Updated Mon, 14 Mar 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
taking oath for conservation gauraiya
छात्राओं को शपथ दिलातीं टीचर। - फोटो : अमर उजाला
महोबा। विश्व गौरैया दिवस पर सोमवार को जिले के तमाम स्कूलों में छात्र-छात्राओं को गौरैया को बचाने का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन


राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने गौरैया संरक्षण एवं अधिक से अधिक उनको पोषित करने और उनकी सुरक्षा करने का संकल्प दिलाया।

इस मौके पर जीजीआईसी की प्रधानाचार्या मीरादेवी ने कहा कि देखरेख के अभाव में पक्षियों की संख्या तेजी से घट रही है। पक्षी पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने में काफी सहायक होते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने गौैरैया को बचाने के लिए छात्राओं को शपथ दिलाई।  टीचर सरगम खरे ने सभी को ग्रीन यूपी और क्लीन यूपी के तहत पर्यावरण संरक्षण व पेड़ पौधों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सरोजबाला, मनीषा, श्याम गाेंविंद, अंजुम, कल्पना, मीरा गुप्ता, रश्मि श्रीवास्तव, निर्मला खरे, रामबाबू, नितिन और तामाम छात्राएं मौजूद रहीं।

उधर, श्रीनगर में राजकीय इंटर कॉलेज जीआईसी के प्रधानाचार्य विजय शंकर तिवारी ने छात्र-छात्राओं को ग्रीन यूपी क्लीन यूपी, स्वच्छता और पेड़ पौधों की रक्षा के साथ-साथ गौरैया  के संरक्षण का सामूहिक संकल्प दिलाया। इसी तरह ननौरा के पटेल शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं को गौरैया बचाने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed