फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   District Horticulture Officer caught taking bribe

महोबा: जिला उद्यान अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ा, झांसी से आई विजिलेंस टीम को मिली कामयाबी

Tue, 17 Aug 2021 09:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 17 Aug 2021 09:55 PM IST
सार

जिला उद्यान अधिकारी श्याम सिंह द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत फर्म संचालक ने विजिलेंस कार्यालय झांसी में दर्ज कराई। मंगलवार को विजिलेंस टीम ने पीड़ित संचालक दीपू सिंह से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते जिला उद्यान अधिकारी को छतरपुर रोड स्थित जिला उद्यान कार्यालय से रंगे हाथों पकड़ लिया। 

विज्ञापन
District Horticulture Officer caught taking bribe
रिश्वत लेते जिला उद्यान अधिकारी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में कृषि सिंचाई योजना में किसानों को दिए गए स्प्रिंकलर सेट के भुगतान में फर्म संचालक से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते जिला उद्यान अधिकारी को विजिलेंस टीम झांसी ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने 21 लाख रुपये के भुगतान की एवज में तीन लाख रुपये  मांगे थे।
विज्ञापन


शहर के रामनगर में राजपूत इंटरप्राइजेज से 120 किसानों को स्प्रिंकलर सेट व रेनगन सेट की सप्लाई की गई थी। किसानों को स्प्रिंकलर पद्धति से सिंचाई अपनाने के लिए उपकरण खरीदने पर 90 फीसदी तक की छूट मिलती है। फर्म को 62 किसानों का भुगतान कर दिया गया था, जबकि 58 किसानों का लगभग 21 लाख रुपये बकाया भुगतान था।
विज्ञापन


फर्म संचालक दीपू सिंह ने जिला उद्यान अधिकारी से 58 फाइलों के लंबित भुगतान की मांग की, जिसकी एवज में जिला उद्यान अधिकारी ने तीन लाख रुपये मांगे। संचालक ने 50-50 हजार रुपये की किस्तों में रिश्वत देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला उद्यान अधिकारी श्याम सिंह द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत फर्म संचालक ने विजिलेंस कार्यालय झांसी में दर्ज कराई। मंगलवार को विजिलेंस टीम ने पीड़ित संचालक दीपू सिंह से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते जिला उद्यान अधिकारी को छतरपुर रोड स्थित जिला उद्यान कार्यालय से रंगे हाथों पकड़ लिया।


विजिलेंस टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर शंभूनाथ तिवारी के बताया कि पीड़ित संचालक ने रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। शासन से अनुमति लेने के बाद डीएम महोबा सत्येंद्र कुमार से दो गवाह लिए गए। जिसके बाद जिला उद्यान अधिकारी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। लिखापढ़ी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed