फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The rally in honor of women

महिलाआें के सम्मान में रैली निकाली गई

Wed, 09 Mar 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Wed, 09 Mar 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
The rally in honor of women
विश्व महिला दिवस पर रैली निकाली गई - फोटो : विनोद गुप्ता
विश्व महिला दिवस पर जिले में कई स्थानों पर कार्यक्रम हुए। संगोष्ठियों के माध्यम से महिलाओं के अधिकारियों पर चर्चा की गई। नौतनवा में रैली निकाल कर सम्मान का संदेश दिया गया।
विज्ञापन


नगर में समाज सुधारक समिति की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि आकांक्षा समिति की जिलाध्यक्ष अमिता श्रीवास्तव ने महिलाओं को उनके अधिकारों के संबंध में जानकारी दी। कहा कि आज किसी भी मामले में महिलाएं पुरुषों से कम नहीं हैं। डीएम सुनील कुमार श्रीवास्तव, एसपी भारत सिंह, फरेंदा विधायक विनोद तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने गोष्ठी का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि हिन्दुस्तान की आधी आबादी को अधिकार दिलाने के लिए जिस तरह से सोनिया गांधी ने पहल की वह एक मिसाल है। कांग्रेस नेता ने संघर्ष करने वाली महिलाओं को वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। जग्गू प्रसाद, विधिनारायण वर्मा, त्रियुगी पटेल, खपत्ती, कौशिल्या, जानकी देवी, ममता, सीमा, सुमित्रा, बासमती, पत्ती, माधुरी, आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला प्रशिक्षण सेवा संस्थान में गोष्ठी के दौरान संस्था सचिव सरोज पांडेय ने कहा कि नारी उत्थान के बिना देश के उन्नति नहीं हो सकती। राकेश, मनोज, पासवान के अलावा तमाम महिलाएं शामिल रहीं। सृष्टि सेवा संस्थान की ओर से समारोह का आयोजन किया गया। संस्था प्रमुख सुनील पांडेय ने विचार व्यक्त किए। भारती राय, प्रतीमा, गीता, निशा, रेनू, सरस्वती, बेबी, शशि आदि शामिल रहीं।


ध्रुव नारायण महिला महाविद्यालय हरिहरपुर में एनएसएस की नारायणी इकाई ने जागरूकता रैली निकाली। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र नाथ द्विवेदी, प्राचार्य डॉ. रजनीश कुमार शुक्ल, डॉ. संगीता सिंह, ओशिका द्विवेदी ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed