{"_id":"56e0771d4f1c1b72608b4595","slug":"a-foriegner-caught-with-charas","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधु वेश में विदेशी पकड़ा, गिटार में भरी थी चरस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साधु वेश में विदेशी पकड़ा, गिटार में भरी थी चरस
ब्यूूूराो/अमर उजाला महराजगंज
Updated Thu, 10 Mar 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : vinod gupta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज के सोनौली में पोखरा हवाई अड्डे से एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया गया है, जिसने हिमाचल प्रदेश के सोलन में साधु वेश में 12 साल गुजारकर विद्यार्थियों तक चरस की सप्लाई की थी। ऑस्ट्रिया जाने की तैयारी कर रहे विदेशी के पास मौजूद गिटार में चरस भरी हुई थी।
कस्टम और नेपाल पुलिस ने यह कार्रवाई मंगलवार रात की। पोखरा पुलिस उपाधीक्षक जय शंकर न्यौपाने ने बताया कि गिरफ्त में आए ऑस्ट्रिया के नागरिक का नाम रोवर्ड पुस रलिलदे है। शक होने पर तलाशी ली गई तो उसके पास मौजूद गिटार में 840 ग्राम चरस मिली।
इस चरस को सिल्वर फॉइल के नौ पैकेटों में बांटा हुआ था। पूछताछ में उसने साधु बनकर 12 साल सोलन (हिमाचल प्रदेश) में रहने की बात स्वीकार की। यह भी कबूल किया कि वहां वह स्कूली बच्चों से लेकर कॉलेज के विद्यार्थियों तक चरस की सप्लाई करता था।
विज्ञापन
चरस जुटाने के सिलसिले में नेपाल आना हुआ तो एक पोखरा में रहने का ठिकाना बना लिया और एक नेपाली युवती से शादी कर ली। पूछताछ में उसने पाकिस्तान से भी चरस की खेप लाने की बात स्वीकार की है। बताया कि पकड़ी गई चरस को ऑस्ट्रिया ले जाने में कामयाब होने पर उसे नेपाली करेंसी में आठ रुपये की आमदनी होती। नेपाल पुलिस उसके नेटवर्क से जुड़े और लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।