फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   love sex betrayal and murder

यूपीः लव, सेक्स, धोखा और फिर हत्या

Tue, 19 Mar 2013 09:31 AM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Tue, 19 Mar 2013 09:31 AM IST
विज्ञापन
love sex betrayal and murder

लव, सेक्स, धोखा और उसके बाद कत्ल की यह वारदात एक जुनूनी आशिक और बेवफा पत्नी की खूनी दास्तां हैं। ट्रिपलआईटी का छात्र अनुपम पांडेय (23) लखनऊ में राजाजीपुरम कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड सरकारी चिकित्सक डॉ. केके पांडेय का इकलौता बेटा था।

विज्ञापन


मां-बाप का दुलारा रहे अनुपम की शादी पढ़ाई पूरी होने से पहले ही कर दी गई। 23 जनवरी को उसका ब्याह भोपाल में रहने वाली मानसी से हुआ।

खूबसूरत बहू पाकर मां-बाप भी खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। मगर एक माह में ही इस घर-परिवार में मातम पसर गया।

विवाह के ठीक एक माह बाद 23 फरवरी की रात करीब सवा आठ बजे अनुपम को झलवा स्थित ट्रिपलआईटी हॉस्टल के बाहर चाकू से गोद दिया गया। वह कुछ दिन बाद यहां एसआरएन अस्पताल में चल बसा।
विज्ञापन


शुरूआती जांच और परिजनों के बयान से पुलिस को अनुपम की पत्नी मानसी पर संदेह हो गया। पता चला कि भोपाल में मानसी का अपने मुहल्ले के प्रदीप शर्मा से करीब चार साल से लव अफेयर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल कॉल डिटेल से साफ हो गया कि शादी के बाद भी वे दोनों लगातार बात करते रहे। अनुपम पर हमले वाले दिन और बाद में भी मानसी और उसके आशिक प्रदीप के बीच मोबाइल पर बात होती रही। वे फेसबुक पर चैटिंग करते थे।

प्रदीप ने गलत नाम-फोटो से भी प्रोफाइल बना रखी है। पक्के सुबूत मिलने पर पुलिस 15 दिन से प्रदीप की तलाश में जुटी है।

भोपाल में उसके घर, रिश्तेदारों के घर छापा मारा गया मगर वह नहीं मिला। हत्या में मानसी की साजिश सामने आने पर जांच अधिकारी धनंजय वर्मा ने उसे सूबेदारगंज आरपीएफ कॉलोनी में रिश्तेदार के घर के पास गिरफ्तार कर लिया।

सोमवार को उसे अदालत में पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में नैनी सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।


ई-मेल से प्रेमी को भेजी कई वीडियो
अनुपम हत्याकांड के जांच अधिकारी धनंजय वर्मा ने बताया कि छानबीन के दौरान मानसी और प्रदीप के ई-मेल आईडी को चेक किया गया। पता चला कि मानसी ने प्रदीप को मोबाइल से अपनी कई क्लिपिंग बनाकर ई-मेल से भेजी थी।

इसमें कई वीडियो अश्लील हैं। शादी के बाद भी मानसी ने प्रदीप से चैटिंग और फोन पर बातचीत जारी रखी। इसी बातचीत में उसने प्रदीप के साथ पति की हत्या करने के बाद खुद विवाह की साजिश बना ली।

प्रदीप ने बेरहमी से अनुपम को मार दिया पर यह खूनी इबारत लिखने के बाद भी वे एक नहीं हो सके। पुलिस की पूछताछ के दौरान पहले तो मानसी ने खुद को बेकसूर बताने की कोशिश की लेकिन सुबूत दिखाने पर वह फूट-फूटकर रोने लगी।

उसने कहा कि वह प्रदीप से ब्याह करना चाहती थी लेकिन घरवालों ने उसकी मर्जी के बिना लखनऊ के अनुपम पांडेय से रिश्ता तय कर दिया। प्रदीप के बहकावे में आकर हत्या की साजिश में उसका साथ दिया।


फरार आशिक ने दी सरेंडर की अर्जी
23 फरवरी को अनुपम पांडेय को हॉस्टल के बाहर बुलाकर चाकू मारने के बाद से फरार भोपाल का प्रदीप शर्मा घटना के बाद से इलाहाबाद में घूम रहा है।

मोबाइल की लोकेशन से यह पता चला है। उसकी लोकेशन कभी अल्लापुर तो यमुनापार में मिल रही है। इस बीच उसने कई सिमकार्ड बदले हैं।

अब उसने पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए अदालत में सरेंडर की अर्जी दी है। पता चलने पर पुलिस ने उसे दबोचने के लिए कचहरी में घेराबंदी कर रखी थी पर वह आया नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed