{"_id":"1a7d3354-a796-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"love-fraud-and-gangrape","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले प्रेम के जाल में फंसाया, फिर दोस्तों से कराया रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले प्रेम के जाल में फंसाया, फिर दोस्तों से कराया रेप
बड़ौत(बागपत)/ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2013 07:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्यार के जाल में फंसाकर युवक ने अपनी प्रेमिका का ही गैंगरेप करा दिया। वारदात के बाद आरोपी ने उसे बदहवास हालत में स्थानीय बस स्टैंड पर फेंक दिया।
विज्ञापन
मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत कस्बे का है।
छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का दूसरे गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी युवती के गांव में अपनी रिश्तेदारी में आता था।
मंगलवार को युवक युवती को शादी करने का झांसा देकर घर से ले गया और उसने युवती को अपने दोस्तों के हवाले कर दिया, जहां चार-पांच युवकों ने मंगलवार पूरी रात उसके साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन
सुबह आरोपी युवक युवती को बड़ौत के दिल्ली बस स्टैंड पर फेंककर भाग गए। बदहवास हाल में पड़ी इस युवती की सूचना लोगों ने बस स्टैंड पुलिस चौकी पर दी। पुलिस वहां से युवती को उठाकर कोतवाली ले गई।
विज्ञापन
पुलिस की सूचना पर परिजन थाने पहुंचे। साथ ही मामला छपरौली थाना क्षेत्र का होने के कारण युवती को छपरौली पुलिस को सौंप दिया।
थाना प्रभारी विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि अभी युवती पूरे होश में नहीं है।
उसकी हालत ठीक हो जाने पर बातचीत कर आगे की कार्रवाई की जा सकती है। मामला छपरौली क्षेत्र का है, इसलिए छपरौली थाना पुलिस को बुलाकर युवती उन्हें सौंप दी है। युवती के परिजन भी पहुंच गए हैं।