फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lord Krishna comes in dreams everyday and says that SP government will be formed in UP Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव का दावा: सपने में आते हैं मुरली वाले, कहते हैं- समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है

Tue, 04 Jan 2022 09:48 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यूपी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यूपी Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 04 Jan 2022 09:48 AM IST
सार

कहने को भयंकर सर्दी है, लेकिन सियासी गलियारों में पारा हाई है। यूपी में भाजपा(भारतीय जनता पार्टी) और सपा(समाजवादी पार्टी) एक दूसरे पर कटाक्ष करने का मौका नहीं छोड़ रही है। चुनावी वैतरणी पार करने के लिए नेता जनता के साथ ही भगवान के भी सहारे हैं। इसी क्रम में अखिलेश यादव ने एक दावा किया है।

विज्ञापन
Lord Krishna comes in dreams everyday and says that SP government will be formed in UP Akhilesh Yadav
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी की सियासत में भगवान कृष्ण की एंट्री हो चुकी है। सपा मुखिया का कहना है कि भगवान कृष्ण रोज सपने में आते हैं और कहते हैं कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने वाली है। कोई दिन ऐसा नहीं जब भगवान सपने में आकर ऐसा न कहते हों।

विज्ञापन




विज्ञापन


अखिलेश यादव का ये बयान भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव के एक पत्र के बाद आया है। सांसद ने पत्र लिखकर योगी आदित्यनाथ को मथुरा से चुनाव लड़ने की की मांग की है। जिसमें उन्होंने कहा है कि पत्र भगवान कृष्ण की प्रेरणा से लिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे मुख्यमंत्री फेल हो चुके हैं

अखिलेश यादव ने सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री फेल हो चुके हैं। उनको कोई पास नहीं करा सकता है। जो पास कराने आ रहे हैं, वो भी नहीं करा पाएंगे। यादव ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर रामराज्य आएगा।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed