फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   loot in muthoot finance in lucknow

फिल्मी कहानी से कम नहीं मुथूट फाइनेंस में लूट

Fri, 01 Mar 2013 12:11 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Fri, 01 Mar 2013 12:11 PM IST
विज्ञापन
loot in muthoot finance in lucknow

मुथूट फाइनेंस में हुई करोड़ों रुपए की लूट किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। बदमाशों ने लूट को अंजाम देने के लिए 15 दिनों से रेकी करनी शुरू कर दी थी। कंपनी के कर्मचारियों की हर गतिविधियों पर नजर रखने के लिए किसी बदमाश ने वहां फल बेचा तो मास्टर माइंड ने पास के रेस्त्रां में जॉब की।

विज्ञापन


पुलिस ने मुथूट फाइनेंस में हुई लूट में शामिल मोहम्मद आरिफ को गिरफ्तार किया तो पूरी कहानी सामने आ गई। उसने बताया कि लूट को अंजाम देने से पहले उन लोगों ने पंद्रह दिनों तक वहां रेकी की। दफ्तर में आने-जाने वाले कर्मचारी का समय और अंदर की सारी जानकारी एकत्र करने के लिए उन लोगों ने आसपास फल का ठेला लगाया और मास्टर माइंड रवि कालिया ने एक रेस्त्रां पर नौकरी की।
विज्ञापन


रवि ने मुथूट के एक-एक कर्मचारी की गतिविधियों को गौर से परखा था। वारदात के समय सभी ने नकाब लगा रखा था। रवि टेप, रस्सी, चाकू व तमंचा अपने साथ लेकर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले रवि ही आरिफ के साथ दफ्तर में दाखिल हुआ। इसके बाद अन्य बदमाश भी दफ्तर में घुसे। उन्होंने एक-एक कर्मचारी को आगे कर आने वाले कर्मचारियों के लिए दरवाजा खोला। फिर उन्हें कब्जे में लेकर रस्सी से हाथ-पैर बांधे, मुंह में टेप चिपकाया और किचन व बाथरूम में बंद कर दिया।

उन लोगों ने 551 ग्राहकों के ज्वैलरी के पैकेट उड़ाए थे। करीब 10 किलो सात सौ ग्राम सोने के आभूषण और अन्य सामान करीब छह करोड़ रुपए के हैं। वे लोग सिर्फ पांच लॉकर ही खोल पाए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश दो-दो करके कंपनी से निकले और पैदल नाला पारकर फरार हो गए।


तीन छात्र भी शामिल
एसएसपी जे रविंदर गौड के अनुसार, मूथूट फाइनंस में हुई लूट में शामिल अजय वर्मा, सिद्धार्थ गौतम व शुभम रावत आलमबाग इलाके के एक इंटर कॉलेज में 12वीं के छात्र हैं। कम उम्र में ही काफी बड़े युवकों के साथ उठना बैठना हो गया और तीनों रास्ता भटक गए। स्कूल की क्लास बंक कर फिल्म देखना, गर्लफ्रैंड के साथ मौज-मस्ती करना व इलाके में मारपीट करना इनका शगल बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed