फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lok Sabha Election 2024 BSP released list of nine candidates

BSP Candidate List: बसपा के नौ प्रत्याशी और घोषित, दो मुस्लिम व तीन ब्राह्मणों को टिकट

Fri, 12 Apr 2024 03:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 12 Apr 2024 03:11 PM IST
सार

बसपा प्रमुख मायावती ने घोसी सीट से पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान और भीम राजभर को आजमगढ़ से चुनाव मैदान में उतारा है। देखें, प्रत्याशियों की पूरी सूची: 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 BSP released list of nine candidates
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी ने शुक्रवार को नौ लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी की चौथी सूची में दो मुस्लिम, जबकि तीन ब्राह्मणों को टिकट दिया गया है। वहीं, पार्टी ने अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को आजमगढ़ से चुनाव लड़वाने का फैसला लिया है, जिनका मुकाबला भाजपा के दिनेश यादव निरहुआ और सपा के धर्मेंद्र यादव से होगा।

विज्ञापन


बसपा के राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल गौतम की ओर से जारी सूची के मुताबिक घोसी सीट से पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा एटा से मोहम्मद इरफान एडवोकेट, धौरहरा से श्याम किशोर अवस्थी, फैजाबाद से सच्चिदानंद पांडेय, बस्ती से दयाशंकर मिश्रा, गोरखपुर से जावेद सिमनानी, चंदौली से सत्येंद्र कुमार मौर्य और रॉबर्ट्सगंज से धनेश्वर गौतम एडवोकेट को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि बसपा ने अब तक 45 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है जिसमें 11 मुस्लिम हैं। वहीं नौ ब्राहमण, तीन ओबीसी और एक दलित उम्मीदवार को टिकट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यहां देखें पूरी सूची-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed