फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   leopard enter the house and familey shocked

घर में घुसा तेंदुआ और मच गया हड़कंप

Wed, 25 Dec 2013 08:29 AM IST
अमर उजाला, जोया(अमरोहा)
अमर उजाला, जोया(अमरोहा) Updated Wed, 25 Dec 2013 08:29 AM IST
विज्ञापन
leopard enter the house and familey shocked

डिडौली क्षेत्र के रामनगर गांव में सोमवार की रात पूर्व मंत्री के भाई के घर में तेंदुआ घुस आने के बाद पूरे इलाके में खलबली मच गई।

विज्ञापन


खौफजदा ग्रामीणों ने फायरिंग भी की, जिससे दस गांवों में पूरी रात हंगामा रहा। पुलिस भी रातभर परेशान रही। दिन निकलते ही वन विभाग की टीम ने डेरा डाल दिया है। कई स्थानों पर पंजों के निशान देखकर पिंजरे लगाए हैं।

सोमवार की रात करीब 12 बजे पूर्व मंत्री जगराम सिंह के भाई जसराम सिंह के घर में किसी जंगली जानवर के घुसने पर कुत्ते भौंकने लगे। जसराम सिंह और परिवार के लोगों ने उठकर देखा तो तेंदुआ दीवार फांदकर भाग निकला।
विज्ञापन


टार्च की रोशनी में तेंदुआ देखकर उन्होंने फायरिंग की। पूरा गांव जाग गया। जंगल में तेंदुआ की तलाश की गई। फायरिंग और तेंदुआ की दहशत से खलबली मच गई। आसपास के गांव जोशखेड़ा, मारकपुर, सरकड़ी आदि के ग्रामीणों ने भी फायरिंग की। फायरिंग की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। रामनगर के ग्रामीणों ने जब बताया कि तेंदुआ है तो पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग के रेंजर पीपी सिंह के नेतृत्व में एक टीम रामनगर पहुंची। जसराम सिंह के घर में जिस दीवार से तेंदुआ कूदकर भागा है, वहां से कुछ बाल और पंजों के निशान भी लिए। पंजों के निशान मिलने पर जंगल में कई स्थानों पर पिंजरा लगाया गया है। तेंदुआ आने से ग्रामीण इलाके में पूरे दिन दहशत रही। लोगों ने बच्चों को जंगल की ओर नहीं जाने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed