{"_id":"56e177514f1c1b0d2b8b4568","slug":"traders-continue-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापारियों की हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यापारियों की हड़ताल जारी
ब्यूरो/लख्रीमपुर खीरी।
Updated Thu, 10 Mar 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
सराफा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्साइज ड्यूटी का विरोध, धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया
उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के आह्वान पर सराफा व्यापारियों की हड़ताल दसवें दिन भी जारी रही। एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया।
पिछले दो मार्च से चली आ रही हड़ताल को जारी रखते हुए सराफा कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और सराफा बाजार में इकट्ठा होकर धरना प्रदर्शन किया। सराफा व्यापारियों ने संकटादेवी रोड को जाम कर अपना विरोध जताया। इस प्रदर्शन में आत्माशरण गुप्ता, राकेश गुप्ता, आलोक रस्तोगी, मनोज सहगल, गोपालजी गुप्ता, संजय गुप्ता, अतिन गर्ग, अतुल रस्तोगी, हर्ष सेठ, दिलीप खत्री, सचिन गुप्ता, सुमित गुप्ता, केके गुप्ता, राकेश साहू, अनुपम तिवारी, हरिश्याम गुप्ता, दिनेश गुप्ता, नीरज रस्तोगी, नितिन रसतोगी, सुरेश अग्रवाल, विकास रस्तोगी, गोविंद गुप्ता, नरेंद्र मोहन गुप्ता आदि शामिल रहे।
गोला गोकर्णनाथ। धरना स्थल पर एक्साइज ड्यूटी का विरोध करते हुए सराफा एसोसिएशन के संगठन मंत्री अरविंद कुमार गुप्ता ने अनिश्चितकालीन बंदी की घोषणा की। सराफा कमेटी अध्यक्ष रामचंद्र रस्तोगी ने सभी सराफा व्यवसायियों से काले कानून का एकजुट होकर विरोध करने पर जोर दिया। सराफा व्यापार मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राममोहन सोनी ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा व्यापार मंच हर आंदोलन करने के लिए तैयार है। धरनास्थल पर जिला उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष नानकचंद वर्मा और नगर अध्यक्ष कैलाशचंद गुप्ता ने पदाधिकारियों के साथ जाकर सराफा व्यापारियों का समर्थन किया।
विज्ञापन
इस मौके पर स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार स्वर्णकार, श्यामनरायन सोनी, श्याम राजपूत, विवेक गुप्ता, द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, शिव कुमार सोनी, चंदन सेठी, सहदेवलाल, बलवंत सोनी, हरिओम राजपूत, आनंद सोनी, दिनेश राजपूत, प्रमोद गुप्ता आदि मौजूद रहे। धरना स्थल पर सराफा व्यापार मंच के नगर अध्यक्ष राजकुमार राजपूत ने प्रेसवार्ता में कहा कि एक्साइज टैक्स सराफा कारोबारी और व्यवसाय के लिए घातक है, इससे व्यवसाय पर अफसरशाही बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि सराफा कारोबारी सोने का उत्पादन नहीं कर रहे हैं, बल्कि कारीगर सोने से आभूषणों का निर्माण करते हैं, इससे सराफा व्यवसाय पर उत्पादन कर का कोई औचित्य नहीं है। साथ ही भारत में सोने की कोई खान नहीं है, जितना सोना बाहर से भारत आता है उस पर पहले से ही 10 प्रतिशत एक्साइज टैक्स लगा होता है। एक्साइज ड्यूटी के विरोध में हो रही सराफा कारोबार बंदी से सरकार को प्रतिदिन लगभग तीन सौ करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हो रहा है। सराफा कमेटी के महामंत्री विवेक गुप्ता ने बजट में सरकार द्वारा लगाया गया एक्साइज टैक्स औचित्यहीन बताया।