फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pradhan lives Threats

प्रधान को जान से  मारने की धमकी

Tue, 08 Mar 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/निघासन।
ब्यूरो/निघासन। Updated Tue, 08 Mar 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
Pradhan lives Threats
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic
प्रधान ने खत को किया पुलिस के हवाले 
विज्ञापन

पढुआ चौराहे पर सिपाहियों की मौजूदगी में दबंगों की पिटाई से घायल दो लोगों का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि पढुआ प्रधान और उनके परिवार को जान से मारने का खत मिलने से हड़कंप मच गया। प्रधान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी शिकायत पढुआ पुलिस से की है। पढुआ पुलिस ने मामले को चुनावी रंजिश से जोड़ते हुए जांच शुरू की है। 
ग्राम पंचायत पढुआ के प्रधान रामसिंह ने बताया कि उनकी खाद की दुकान पढुआ चौकी से चंद कदमों की दूरी पर है। मंगलवार की सुबह जब उन्होंने अपनी दुकान खोली तो दुकान के बाहर एक पर्चा चस्पा था, जिसमें लिखा था कि आपने मेरे सामने चुनाव लड़कर ठीक नहीं किया है। मैंने सोबरन और जसवंत की पिटाई की है। उन लोगों को अस्पताल से वापस जिंदा आने नहीं दिया जाएगा। आगामी प्रधानी के चुनाव तक आपको और आपके पूरे परिवार को जिंदा नहीं छोड़ा जाएगा जिससे कोई चुुनाव लड़ सके।
विज्ञापन

रामसिंह वह खत पढ़कर परेशान हो गए। उन्होंने खत को पढुआ पुलिस को दिखाया। पढुआ पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि चुनावी रंजिश से जुड़ा मामला है। खत लिखने वाले व्यक्ति का पता लगाया जा रहा है। बता दें कि शनिवार को पढुआ चौकी में तैनात दो सिपाहियों के सामने गांव के जसवंत और सोबरन की पिटाई दबंगों ने कर दी थी, जिसको लेकर गुस्साए लोगों ने पढुआ चौकी का घेराव किया था। दो लोगों की पिटाई के बाद अब प्रधान को धमकी मिलने से लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed