{"_id":"56e5b85c4f1c1be9478b45bb","slug":"preparations-complete-exam-today","type":"story","status":"publish","title_hn":" तैयारियां पूरी, परिषदीय स्कूलों में परीक्षा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारियां पूरी, परिषदीय स्कूलों में परीक्षा आज से
kushinagar
Updated Mon, 14 Mar 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा आज (सोमवार) से प्रारंभ होंगी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा आज (सोमवार) से प्रारंभ होंगी। करीब तीन हजार प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों में पंजीकृत दो लाख इक्कीस हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
परीक्षा बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए चार सचल दल और दस सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है।प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा एक के विद्यार्थियों की केवल मौखिक परीक्षा होगी। कक्षा दो में 57059, तीन में 53023, चार में 43300, पांच में 33687, छह में 17538, सात में 15201 और आठ में 15437 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
इन कक्षाओं की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक और दूसरी पाली की दोपहर साढ़े बारह बजे से ढाई बजे तक होगी।परीक्षा पर नजर रखने के लिए चार सचल दस्ते बनाए गए हैं, जिनकी अगुवाई डायट प्राचार्य, डीआईओएस, बीएसए और वित्त एवं लेखाधिकारी करेंगे।
विज्ञापन
कुल 10 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी भी लगाई गई है। ब्लॉक के बीईओ सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कक्षा पांच की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन न्याय पंचायत स्तर पर उसी न्याय पंचायत के दूसरे विद्यालय के अध्यापक करेंगे। जबकि कक्षा आठ की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन संबंधित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर अन्य ब्लॉकों के अध्यापकों के जरिए कराई जाएगी।
इन दो कक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाआें को छोड़कर शेष सभी का मूल्यांकन संबंधित विद्यालय के शिक्षक ही करेंगे। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। सोमवार को निर्धारित समय से परीक्षा प्रारंभ करा दी जाएगी।