फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Kushinagar uttar pradesh Police picks up husband and son to beat bull

बछड़े को लाठी मारने पर पति और बेटे को उठा ले गई पुलिस, पत्नी को किया था घायल

Fri, 08 Nov 2019 11:55 AM IST
Trainee Trainee न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 08 Nov 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar uttar pradesh Police picks up husband and son to beat bull
सांकेतिक तस्वीर

कसया थाना क्षेत्र के अहिरौली राजा गांव में गुरुवार को दरवाजे पर काम कर रही एक महिला पर छुट्टा पशु ने हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर बाहर आए दिव्यांग पति ने बछड़े के पैर में डंडे से वार कर दिया। इससे बछड़ा भी घायल हो गया।

विज्ञापन


उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस महिला के पति और पुत्र को थाने लेकर चली गई। घायल महिला को आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।

असगर अली की पत्नी खातून निशा (50) गुरुवार को घर के बाहर सफाई कर रही थी। इसी दौरान उधर से गुजर रहे एक बछड़े ने अचानक उनपर हमला कर दिया। पत्नी की चीख सुनकर घर से निकले पति ने गुस्से में पशु के पैर में डंडे से वार कर दिया। इससे बछड़ा भी घायल हो गया। 
विज्ञापन


उधर, घायल महिला को परिजनों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया भिजवाया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस असगर और उनके पुत्र सुहेल को थाने लेकर चली गई। एसओ कसया ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि पुलिस दो लोगों को थाने लेकर आई है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed