फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   dead body found, allegation of murder after gang rape

सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप

Mon, 20 Jan 2020 03:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 20 Jan 2020 03:12 AM IST
विज्ञापन
dead body found, allegation of murder after gang rape
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव की निराश्रित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को सोहगीबरवा थाना क्षेत्र के जंगल में पेड़ से लटका देने का का मामला प्रकाश में आया है।

विज्ञापन


एक सप्ताह पूर्व से लापता इस महिला का शव मिलने के बाद उसके भाई ने गांव के चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की तहरीर पुलिस को दी है। फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं है। मौत से पहले का उसका आपत्तिजनक वीडियो भी वायरल हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर व मृतका के परिजनों के मुताबिक, पति की मृत्यु के बाद दो बच्चों के साथ खड्डा क्षेत्र के शिवपुर पुलिस चौकी इलाके के एक गांव में वह अपने मायके में रह रही थी। एक सप्ताह पूर्व घर से गायब हो गई। उसके भाई की तरफ से गांव के ही एक व्यक्ति पर गलत नीयत से भगाने की तहरीर खड्डा पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक दो किलोमीटर दूर उसकी लाश उसी की साड़ी के फंदे से शनिवार की शाम सोहगीबरवा के जंगल में पेड़ से लटकती मिली तो सनसनी फैल गई। मृतका के भाई ने चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या करने की तहरीर सोहगीबरवा पुलिस को सौंपी।

इसी बीच गलत नीयत से भगाने के आरोपी के साथ मृतका का एक वीडियो सामने आया तो चर्चा तेज हो गईं। इतनी बड़ी घटना में कार्रवाई के बजाय सोहगीबरवा, खड्डा और निचलौल पुलिस सीमा विवाद सुलझाने में लगी रही और रविवार दोपहर बाद तक शव सोहगीबरवा थाने पर पड़ा रहा।

एसओ सोहगीबरवा अंबिका प्रसाद ने कहा कि पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना की शुरुआत खड्डा क्षेत्र से हुई है, जबकि शव मिलने का स्थान निचलौल क्षेत्र है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

तीन थाना क्षेत्रों में उलझा रहा निराश्रित महिला का शव मिलने का मामला

थाना क्षेत्र के गंडक नदी के उस पार मायके में रह रही 35 वर्षीय निराश्रित महिला की पेड़ से लटकी लाश मिलने का मामला तीन थाना क्षेत्रों के सीमा विवाद में उलझ गया है।

सोहगीबरवा जंगल में साधू घाट के पास पेड़ से लटकी मिली खड्डा थाना क्षेत्र के गंडक नदी पार बसे गांव की निराश्रित महिला की लाश सोहगीबरवा पुलिस ने शनिवार शाम को बरामद की थी। मृतका के भाई ने गांव के चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन सोहगीबरवा पुलिस घटनास्थल निचलौल क्षेत्र बताकर कार्रवाई से कन्नी काटने लगी।

साथ ही घटना की शुरुआत खड्डा क्षेत्र बताने लगी। इस विवाद में दूसरे दिन तक शव थाने में ही पड़ा रहा। परिजनों के अनुनय-विनय पर पोस्टमार्टम के लिए महराजगंज भेजा है, लेकिन देर शाम तक मुकदमा पंजीकृत नहीं हो पाया।

एसओ सोहगीबरवा अंबिका प्रसाद का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना की शुरुआत खड्डा क्षेत्र से हुई है, जबकि शव मिलने का स्थान निचलौल क्षेत्र है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

समय रहते चेती होगी खड्डा पुलिस तो बच जाती जान
मृतका के भाई ने खड्डा पुलिस को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि तहरीर पर त्वरित कार्रवाई हुई होती तो उसकी बहन की जान बच जाती। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सात वर्ष पहले बहन की शादी हुई थी। दो वर्ष पहले लुधियाना में एक दुर्घटना में पति की मौत हो गई तो साढ़े तीन साल के बेटे व डेढ़ साल की बेटी को लेकर मायके आ गई। जैसे-तैसे जीवन निर्वाह कर रही थी।

गांव का ही एक व्यक्ति उसके ऊपर गलत नीयत रखता था। एक सप्ताह पहले उसकी बहन सुबह शौच के लिए निकली। उसके बाद घर नहीं लौटी। इधर-उधर तलाश के बाद 13 जनवरी को खड्डा थाने के शिवपुर चौकी पर तहरीर देकर बहन को भगाने का आरोप लगाते हुए गलत नीयत रखने वाले को नामजद कर मदद की गुहार लगाई थी। बकौल मृतका के भाई, पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया और टालमटोल करती रही। अगर समय रहते कार्रवाई हुई होती तो जान बच जाती।

सामने आए वीडियो में मौत पर सवाल
एक मिनट 56 सेकंड के वीडियो में आरोपी युवक व मृतका आपत्तिजनक हाल में जंगल में थे। वीडियो सूट करने वाले को देखकर दोनों सहम गए और माफी मांगने लगे। यह कहते हुए चुप रहने को कह रहे हैं कि जानकारी होने पर जान चली जाएगी। वीडियो बनाने वाला कह रहा है कि पूर्व में लोगों को गाली देकर आरोप को झूठा बता रहे थे, अब सब सामने आ गया है। वीडियो में जो कपड़े महिला पहनी थी, वही उसकी लटकी लाश पर भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed