फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Women's hair cut beaten

महिला के बाल काटकर पीटा

Wed, 09 Mar 2016 11:44 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Wed, 09 Mar 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Women's hair cut beaten
िरिया टोला गांव में बुधवार की सुबह एक महिला और उसके तीन बच्चों की बर्बरतापूर्वक पिटाई की गई। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। खिरिया टोला गांव में बुधवार की सुबह एक महिला और उसके तीन बच्चों की बर्बरतापूर्वक पिटाई की गई। उसके बाद महिला के बाल काटकर मोहल्ले में घुमाया गया। पीड़ित ने यह आरोप पति, जेठ, उसके लड़के, जेठानी और देवर पर लगाया है।
विज्ञापन


गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की ओर से पडरौना कोतवाली में तहरीर दी गई है। खिरिया टोले की निवासी रोशन आरा (38) के मुताबिक उनका अपने पति से मतभेद के कारण ससुराल के बगल में ही एक घर में अपनी बड़ी बेटी मौसम आरा (13), कैफ (08) और कैश (07) वर्ष के साथ रहती हैं। आजीविका चलाने के लिए उन्होंने घर में ही टॉफी और बिस्किट की दुकान खोल रखी है।
विज्ञापन


रोशन आरा ने बताया कि बुधवार की सुबह तकरीबन साढ़े छह बजे दरवाजे पर झाड़ू लगाने के बाद वह दुकान खोलने जा रही थीं, तभी उनके पति, पति के बड़े भाई, उनकी पत्नी, लड़के और देवरानी ने मिलकर उनकी बर्बरतापूर्वक पिटाई कर दी। बचाव में गए तीनों बच्चों को भी पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद रोशन आरा का बाल काट दिए। यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि महिला को मोहल्ले में घुमाया गया। हालत बिगड़ने पर कुछ लोगों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है। रोशन आरा के मुताबिक डॉक्टरी परीक्षण के बाद उन्होंने पडरौना कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।


इस संबंध में महिला थाने की एसओ विभा पांडेय का कहना था कि सूचना मिलने पर पीड़ित के घर गई थी। महिला की तरफ से उसे और उसके बच्चों को पीटने और बाल काटने का आरोप  लगाया जा रहा था। लेकिन इस बारे में अन्य कोई कुछ नहीं बोल रहा था। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed