{"_id":"56ddc6634f1c1bcb238b4593","slug":"tractor-driver-broke-the-railway-barrier","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर चालक ने रेलवे बैरियर तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर चालक ने रेलवे बैरियर तोड़ा
कुशीनगर
Updated Mon, 07 Mar 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
होली पर रेलवे की खास तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा। कप्तानगंज-नरकटियागंज रेलखंड पर गोनहां गांव के पास एक ट्रैक्टर चालक ने देर शाम रेलवे बैरियर तोड़ दिया। इस वजह से रात से ही आने-जाने वाले ट्रेनों को धीमी गति से चलाया गया।
रेलवे पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया है। सोमवार की सुबह फाटक की मरम्मत के बाद ट्रेनों का संचालन सुचारु रूप से शुरू किया गया।
कप्तानगंज-नरकटियागंज रेलखंड के खड्डा-सिसवा स्टेशन के बीच खड्डा थानाक्षेत्र का गोनहां गांव है। वहां रेलवे का गेट नंबर-31सी का फ ाटक है। रविवार की देर शाम फाटक बंद था बंद था।
उधर आए एक चालक ने ट्रैक्टर से टक्कर मारकर फाटक तोड़कर भाग गया। इसकी सूचना मिलने पर रेलवे ने उस रूट से आने जाने वाली सभी ट्रेनों को वहां एहतियातन रोक-रोककर संचालित किया। उस रास्ते जाने वाली गाड़ी संख्या- 55203, 55204, 55230, जननायक एक्सप्रेस सहित कई गाड़ियों को गेट के पास थोड़े समय के लिए रोककर गुजारना पड़ा।
विज्ञापन
फाटक ठीक करने के लिए रात से ही कर्मचारी लगे रहे। सोमवार की सुबह लगभग पांच बजे मरम्मत पूरा हुआ। इसके बाद ट्रेनों का संचालन सुचारु रूप से हो सका। आरपीएफ ने ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया और चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
खड्डा के स्टेशन अधीक्षक बी. लाल का कहना है कि ट्रैक्टर ने बैरियर तोड़ दिया था। काशन पर रातभर गाड़ी चलाई गई। मरम्मत कर दिया गया है। आरपीएफ कार्रवाई कर रही है।