{"_id":"56db1e484f1c1b012d8b4cce","slug":"cousins-escaped-death-from-the-roof-collapse","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत ढहने से दबकर चचेरे भाइयों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत ढहने से दबकर चचेरे भाइयों की मौत
कुशीनगर
Updated Sat, 05 Mar 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
परसौनी गांव में पुराने मकान को तोड़ते समय छत गिरने से दो लोगों की मौत पर रोते परिवार के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा (कुशीनगर)(ब्यूरो)। परसौनी गांव में दो मंजिला मकान की जर्जर हालत सुधारने के लिए छत तोड़ते समय हुए हादसे में चचेरे भाइयों की मौत हो गई।
छत का बढ़ा भाग ढहने से हुए हादसे की चपेट में आकर एक युवक घायल भी हुआ है। शनिवार को यह हादसा बीडीसी दिनेश सिंह के घर हुआ। परसौनी मेहियवा गांव में उनका दोमंजिला मकान है।
इमारत का कुछ हिस्सा जर्जर हो जाने के कारण मरम्मत के क्रम में परिवार के लोग ही ऊपरी मंजिल की छत तोड़ रहे थे। अचानक छत का बड़ा भाग भरभराकर ढह गया और 32 वर्षीय दारा सिंह और 18 वर्षीय विनय सिंह मलबे के नीचे दब गए।
छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत करते दोनों को मलबे के ढेर से निकाला लेकिन बाहर निकाले जाने से पहले ही दोनों दम तोड़ चुके थे।
परिवार का एक और सदस्य भी छत के मलबे की चपेट में आया। बलराम नामक यह शख्स जख्मी हुआ है, जिसे उपचार दिलाया जा रहा है।