फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   six newlyweds women left their home as toilets were not built in kushinagar

कुशीनगरः शौचालय नहीं बना तो छह नववधुएं चली गईं मायके, अधिकारियों ने कीं इधर-उधर की बातें

Thu, 16 Jul 2020 08:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जटहां बाजार (कुशीनगर)
अमर उजाला नेटवर्क, जटहां बाजार (कुशीनगर) Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2020 08:54 AM IST
विज्ञापन
six newlyweds women left their home as toilets were not built in kushinagar
प्रतीकात्मक तस्वीर

ससुराल में शौचालय न होने पर पडरौना क्षेत्र के जंगल जगदीशपुर गांव की छह महिलाएं मायके चली गई हैं। गांव वालों से जानकारी मिलने पर बुधवार को डीपीआरओ गांव में पहुंचे और परिवारवालों से मामले की जानकारी ली। डीपीआरओ ने उन्हें बताया कि गांव में सामुदायिक शौचालय बन रहा है। जिन महिलाओं के मायके जाने की बात कही जा रही है, उनका नाम एमआईएस सूची में नहीं होने से व्यक्तिगत शौचालय का लाभ नहीं दिया जा सकता है।

विज्ञापन


जंगल जगदीशपुर गांव का भरपटिया टोला बरसात में चारों तरफ पानी से घिर जाता है। गांव में कई लोगों का शौचालय नहीं बना है। गांव वालों का कहना है कि शौचालय के अभाव में इस टोले की छह नववधुएं मायके चली गई हैं। बुधवार को कुछ महिलाओं ने सीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर शौचालय निर्माण की मांग की।
विज्ञापन


जानकारी होने पर डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी गांव पहुंचे और परिवार के लोगों को समझाया। ग्राम प्रधान रामनरेश यादव ने बताया कि जो महिलाएं मायके गई हैं, उनका नाम एमआईएस सूची में नहीं है। इस कारण शौचालय निर्माण नहीं कराया जा सका। सूची में नाम दर्ज करने के लिए डिटेल जमा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीओ पंचायत मैनेजर सिंह का कहना है कि इन परिवारों के मुखिया का नाम एमआईएस सूची में नहीं है। इसलिए शौचालय नहीं बन पाया है। एक महिला अपने पति के साथ मायके गई है अन्य महिलाएं गांव में ही हैं। इस टोले पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।


इस संबंध में डीपीआरओ ने बताया कि ग्राम पंचायत को वर्ष 2012 की सूची के आधार पर शौचालय निर्माण के लिए बजट उपलब्ध कराया जा चुका है। महिलाओं के ससुराल छोड़कर जाने की बात सही नहीं है। लोगों को समझाया गया है कि उनके गांव में सामुदायिक शौचालय भी बन रहा है। लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक हो रहे हैं यह अच्छी बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed