फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP supporter Babar murder case Yogi Adityanath government will give compensation of two lakh rupees to family

योगी सरकार का एलान: बाबर के परिजनों को दो लाख रुपये मुआवजा, भाजपा की जीत का जश्न मनाने पर हुई थी हत्या

Mon, 28 Mar 2022 07:06 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 28 Mar 2022 07:06 PM IST
सार

भाजपा के पक्ष में वोट देने और जीत पर खुशी मनाने पर पिटाई में घायल युवक ने लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को दो लाख मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
BJP supporter Babar murder case Yogi Adityanath government will give compensation of two lakh rupees to family
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के रामकोला में भाजपा समर्थक युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार को 2 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। घटना पर दुख जताते हुए उन्होंने अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष जांच करने के निर्देश भी दिए हैं। जानकारी के अनुसार भाजपा के पक्ष में वोट देने और जीत पर खुशी मनाने पर पिटाई में घायल युवक ने लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


शनिवार की शाम उसका शव घर लाया गया। रविवार सुबह परिजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शव को घर के दरवाजे पर रखकर हंगामा किया। जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक पीएन पाठक और एसडीएम उसके घर पहुंचे। दोनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को राजी किया। इसके बाद परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक किया।

विज्ञापन

यह था मामला
रामकोला थाना क्षेत्र के गांव कठघरही निवासी 30 वर्षीय बाबर को भाजपा के पक्ष में वोट देने और क्षेत्रीय विधायक पीएन पठाक की जीत पर गांव में मिठाई बांटने और पटाखे फोड़ने पर उसके पड़ोसियों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उसका इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई थी। शनिवार की रात शव गांव लाया गया। रविवार सुबह आठ बजे परिजन शव को घर के दरवाजे पर रखकर एसडीएम को बुलाने की मांग करने लगे। 

करीब छह घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम कसया वरुण कुमार पांडेय ने पीड़ित परिवार को आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। क्षेत्रीय विधायक पीएन पाठक ने पीड़ित परिवार के बच्चों के पढ़ाई का जिम्मा लेते हुए न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। एसओ डीके सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। दो आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली गईं है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

मामले में रविवार को मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट करते हुए कुशीनगर के कठघरही गांव के बाबर की लोगों द्वारा पिटाई से हुई मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। बाबर के परिजनों को दो लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने मामले की गहनता से निष्पक्ष जांच हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed