फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   beat

गोरखपुर: ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापिका के साथ की मारपीट, कॉलर पकड़ कर सड़क पर घुमाया

Tue, 17 Sep 2019 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 17 Sep 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
beat
गांव के लोगों की भीड़ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर स्थित रामकोला ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मेहदीगंज से काम से हटाए जाने से खफा दो महिला रसोइया सोमवार को ग्रामीणों के साथ स्कूल पहुंची और प्रधानाध्यापिका के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। उन्होंने प्रधानाध्यापिका की शर्ट का कॉलर पकड़ कर उन्हें गांव की सड़क के चक्कर लगवाए।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही गांव के कुछ शिक्षक नेता और पुलिस मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। वहीं ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापिका पर आरोप लगाया कि उन्होंने गरीब परिवार की दोनों रसोइयों को गलत तरीके से काम से हटाया है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार विद्यालय की रसोइया आशा व सिरजावती को 10 दिन पहले काम से हटा दिया गया था। इसी बात को लेकर रसोइयों व हेडमास्टर साधना सिंह के बीच विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे दोनों रसोइया स्कूल में भोजन बनाने पहुंचीं। आरोप के अनुसार प्रधानाध्यापिका उन्हें देखते ही भड़क गईं और गाली देते हुए स्कूल से बाहर निकालने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शोर सुनकर गांव के तमाम लोग स्कूल पहुंच गए। उनका कहना था कि रसोइया के चयन व निष्कासन का अधिकार ग्राम प्रधान को है। दोनों रसोइयों को गलत तरीके से निकाला गया है। इस बात को लेकर कहासुनी होने लगी। इसी दौरान महिलाओं ने प्रधानाध्यापिका से मारपीट की और कालर पकड़कर सड़क पर घुमाया।

घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि रसोइयों को निकालने को लेकर दो दिन पहले वे डीएम को पत्र भेज चुके हैं। इस संबंध में एसओ संजय कुमार मिश्र का कहना है कि रसोइयों की ओर से तहरीर मिली है। विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। छानबीन करने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।

वहीं प्रधानाध्यापिका साधना सिंह ने बताया कि दोनों रसोइया पपउर गांव की रहने वाली हैं। इन्हें विद्यालय प्रबंध समिति की संस्तुति पर हटाया गया है। इनकी जगह मेंहदीगंज की महिलाओं को रखा गया है। सोमवार सुबह रसोइयों के साथ पहुंचे लोगों ने उनके साथ मारपीट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed