फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Kushinagar BJP MLA Named 41 Road Over Martyr jawan In Pulwama Attack

भाजपा विधायक ने पुलवामा शहीदों की याद में सड़कों का किया नामकरण, कहा- हमारी पीढ़ियां लेंगी प्रेरणा

Tue, 25 Feb 2020 07:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, कुशीनगर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 25 Feb 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
Kushinagar BJP MLA Named 41 Road Over Martyr jawan In Pulwama Attack
पुलवामा शहीदों की याद में सड़कों का किया नामकरण। - फोटो : अमर उजाला।
खड्डा विधानसभा क्षेत्र में त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत बनी 41 सड़कों का नाम पुलवामा शहीदों के नाम पर रखा गया है। विधायक की पहल पर इसके तहत इन नई सड़कों पर शहीदों के नाम का शिलापट्ट भी लग गया है। इस पहल की लोग खूब सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले वर्ष 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 41 जवान शहीद हो गये थे। उस घटना का देश भर में विरोध हुआ था। आज भी लोग उस घटना को भूल नहीं पाए हैं। भाजपा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि अपने विधानसभा क्षेत्र में त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत बनीं 41 इंटरलाकिंग सड़कों को पुलवामा के 41 शहीदों के नाम से रखा है।
विज्ञापन


रामपुर में शहीद विजय मौर्य मार्ग, चरिघरवा मे शहीद रमेश यादव मार्ग, दुबरहा में शहीद पंकज त्रिपाठी मार्ग, खानूछपरा में शहीद श्याम बाबू मार्ग, कठिनइया में शहीद अजीत कुमार मार्ग के नाम का शिलापट्ट लगा है। कई अन्य गांवों में बनी सड़कों पर भी पुलवामा शहीदों के नाम का शिलापट्ट लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीदों के नाम पर स्मारक भी बनेगा: जटाशंकर
खड्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी का कहना है की शहीदों का सम्मान करना हर भारतीय का फर्ज है। क्षेत्र में एक शहीद स्मारक बनवाने की भी योजना है, जिससे कि आने वाली हमारी पीढ़ियां देश पर शहीदों के शौर्य गाथा को जानें और उनसे प्रेरणा ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed