फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   paper out in kaushambi

पर्चा आउट होने को लेकर डिग्री कालेज में हंगामा

Fri, 11 Mar 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 11 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
 रामनाथ सिंह डिग्री कालेज गुंगवा की बाग में बृहस्पतिवार को पहली पाली में पर्चा आउट होने को लेकर घंटों बवाल मचा रहा। छात्र-छात्राएं पर्चा लीक होने और हजार रुपये में उसका सॉल्व पेपर बिकने का आरोप लगाते हुए बवाल पर अमादा रहे। हालांकि बाद में परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया। मामले में प्रबंधक ने कहा कि पर्चा उनके यहां से लीक नहीं हुआ है। वहीं एसडीएम और चौकी पुलिस ने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी से ही इंकार किया।
विज्ञापन

बता दें कि इन दिनों स्नातक कक्षाओं की परीक्षा चल रही है। बृहस्पतिवार को पहली पाली में बीए तृतीय वर्ष की हिन्दी साहित्य प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा थी। चायल क्षेत्र के रामनाथ सिंह डिग्री कालेज गुंगवा की बाग में परीक्षा देने पहुंचे छात्र-छात्राएं इसे लेकर हंगामा काटने लगे कि पर्चा लीक हो गया है। छात्रों का आरोप रहा कि परीक्षा शुरू होने के करीब 2 घंटे पहले से पर्चा लीक है और हजार-हजार रुपये में इसकी हल कापी मिलने लगी थी। हंगामे की सूचना लगते ही कॉलेज पहुंचे प्रबंधक ने छात्र-छात्राओं को शांत कराया। इसके बाद परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया। मामले में कॉलेज प्रबंधक डॉ.एसके पटेल ने कहा कि उनके कालेज से कोई पर्चा आउट नहीं हुआ है। किसी दूसरे कालेज से पेपर आउट हुआ होगा। वहीं एसडीएम चायल अश्विनी कुमार श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी चायल अखिलेश कुमार ने भी ऐसी किसी घटना की जानकारी से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed